पीएम मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी पर भाजपा संसद बोले, कांग्रेस को दिख नहीं रहा खत्म होता अपना जनाधार

New Delhi, 15 दिसंबर . कांग्रेस की दिल्ली रैली में Prime Minister Narendra Modi को लेकर विवादित नारों को BJP MPों ने कांग्रेस की कुंठा का नतीजा बताया. BJP MP निशिकांत दुबे ने Monday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसा करके गांधी परिवार और कांग्रेस के लोग खुद अपनी कब्र खोदने की कोशिश कर रहे हैं. आने वाले दिनों में गांधी परिवार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

BJP MP दर्शन सिंह ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस की तरफ से देश के Prime Minister के लिए ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि ऐसी ओछी टिप्पणी करके देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने अपनी कुंठित और छोटी मानसिकता का परिचय दिया है, जिसे देश की जनता देख रही है. हमारे यहां पर एक कहावत है कि आप जितना ज्यादा किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी टिप्पणी करते रहेंगे, वो उतना ही आगे बढ़ता रहेगा और हमें पूरा विश्वास है कि Prime Minister Narendra Modi के साथ भी आगामी दिनों में ऐसा ही होने जा रहा है. Prime Minister और भाजपा का आगामी दिनों में राजनीति मोर्चे पर बड़े स्तर पर विस्तार होने जा रहा है, जिसकी साक्षी देश की जनता खुद बनेगी.

उन्होंने कहा कि सभी लोग बहुत ही अच्छे से जानते हैं कि मौजूदा समय में कांग्रेस की हकीकत क्या है.

वहीं BJP MP मनन कुमार मिश्रा ने भी कांग्रेस की तरफ से Prime Minister Narendra Modi पर की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस की तरफ से Prime Minister Narendra Modi पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित है. यह दुख की बात है कि कांग्रेस के लोग कब्र खोदने की बात कर रहे हैं. कांग्रेस को यह नहीं दिख रहा है कि मौजूदा समय में देश में उसी की कब्र खुद रही है. आज की तारीख में कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य से पूरी तरह से ओझल हो चुकी है. कांग्रेस की भूमिका पूरी तरह से अब देश में खत्म हो चुकी है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि इन लोगों को यह दिख नहीं रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के लोग कब्र खोदने की बात कर रहे हैं, तो उन्हें यह बात समझ लेनी चाहिए कि आगामी दिनों में इस पार्टी की कई जगहों पर कब्र खुदने वाली है. अभी कांग्रेस की कब्र वैसे ही Rajasthan में खुदी हुई है. Prime Minister Narendra Modi एक ऊर्जावान नेता हैं और उनके अंदर इतनी क्षमता है कि वे आगामी 2047 तक देश का नेतृत्व कर सकते हैं.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment