मेसी से मिलकर गदगद हुए एल्विश और जन्नत, शेयर की तस्वीरें

Mumbai , 15 दिसंबर . मशहूर फुटबॉल प्लेयर लियोनल मेसी इन दिनों India दौरे पर हैं. हाल ही में मेसी से मशहूर कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव और टेलीविजन Actress जन्नत ने मुलाकात की. दोनों ने मुलाकात की तस्वीरें अपने social media अकाउंट पर शेयर की.

एल्विश यादव और जन्नत जुबैर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसी के साथ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों एक इवेंट में नजर आ रहे हैं. पोस्ट कर उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “हमने मेसी से मुलाकात की!! क्या शानदार दिन था. India में आपका स्वागत है. बहुत सारा प्यार.”

बता दें कि लियोनल मेसी अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल प्लेयर हैं. विश्व कप विजेता खिलाड़ी की दीवानगी दुनियाभर में देखने को मिलती है. मेसी तीन दिन के India दौरे पर है, जिसका आज अंतिम दिन है. प्लेयर का ये दौरा Saturday को कोलकाता से शुरू हुआ था और इस दिन ही शाम को वे हैदराबाद भी पहुंचे थे. Sunday को मेसी Mumbai पहुंचे थे, जहां उन्होंने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की थी. Monday को दिल्ली में उनका आखिरी दौरा है, जहां पर वे कई लोगों से मुलाकात करेंगे.

लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव अपने फनी वीडियो, रोस्ट और व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं, और 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता बनने के बाद इन्हें देशभर में पहचान मिली थी. वे एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर भी रह चुके हैं और हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शो में भी दिखे हैं.

वहीं, Actress जन्नत जुबैर ने ‘फुलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे धारावाहिकों से प्रसिद्धि हासिल की थी और आज वे social media पर भी लाखों दिलों की धड़कन हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. इसके बाद वह कई टीवी शोज और फिल्मों में भी नजर आई थीं, जिनमें ‘India का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘अलादीन’, ‘चांद के पार चलो’, ‘अंतरा’, ‘तू आशिकी’, ‘हार जीत’, ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’, ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’, ‘फुलवा’, और ‘काशी- अब न रहे तेरा कागज कोरा’ जैसे टीवी सीरियल्स शामिल हैं.

एनएस/एएस

Leave a Comment