
Bengaluru, 2 अप्रैल . Bengaluru से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनके 11 महीने के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
मृतकों की पहचान प्रतिभा वाली और उनके छोटे बेटे के रूप में हुई है. Police को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रतिभा ने इस दर्दनाक कदम के पीछे की वजह बताई है.
नोट के अनुसार, उनके बेटे की गलती से पानी से भरी बाल्टी में डूबने के कारण मौत हो गई थी और खुद को इसका जिम्मेदार मानते हुए उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
इस मामले में शिकायत प्रतिभा के पति महंतेश वाली ने दर्ज कराई है, जो पेशे से इंजीनियर हैं. यह परिवार पिछले चार साल से Bengaluru के बैरवेश्वरननगर इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था.
घटना वाले दिन यानी 1 अप्रैल को महंतेश सुबह अपने काम पर चले गए थे और प्रतिभा घर से ही ऑफिस का काम कर रही थीं. जब शाम को महंतेश वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और काफी कोशिशों के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की के पास रखी दूसरी चाबी से घर खोला.
घर के अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था, क्योंकि प्रतिभा छत के हुक से साड़ी के फंदे पर लटकी हुई मिलीं. महंतेश ने यह भी देखा कि उनकी पत्नी की कलाई पर कटने के निशान थे और पास में खून भी बिखरा हुआ था. वहीं, उनका बेटा बिस्तर पर बेसुध पड़ा था, जिसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. Police को मिले सुसाइड नोट में प्रतिभा ने अंग्रेजी में अपनी व्यथा लिखी थी कि वह अपने बच्चे को पानी में डूबने से बचा नहीं पाई और इसी आत्मग्लानि के कारण उन्होंने यह कदम उठाया.
प्रतिभा ने अपने सुसाइड नोट में बेहद भावुक होकर लिखा कि जब वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थीं, तभी उनका बच्चा खेलते हुए वॉश एरिया में चला गया और पानी से भरी बाल्टी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई. उन्होंने खुद को बच्चे की मौत का जिम्मेदार मानते हुए लिखा कि वह उसे बचा नहीं पाईं और इसी ग्लानि में वह अपनी जान दे रही हैं.
घटनास्थल पर Police को टैबलेट का एक खाली पत्ता भी मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपनी जान देने से पहले उन्होंने इन दवाइयों का सेवन किया होगा. Police का मानना है कि प्रतिभा ने पहले गोलियां खाकर और अपनी कलाई काटकर जान देने की कोशिश की थी. फिलहाल Police मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
–
एबीएम