2027 में पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार, राहुल गांधी के बारे में बात करने में आती है शर्म: केवल सिंह ढिल्लों

चंडीगढ़, 1 जून . भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने Prime Minister Narendra Modi के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रतिक्रिया दी. इसके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया. इसके साथ ही दावा किया कि 2027 में पंजाब में भाजपा की Government बनेगी.

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने से बातचीत में कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने India के लिए जो काम किया है, वैसा पहले कोई नहीं कर पाया. उन्होंने India को इतना विकसित किया है कि यह विश्व की चौथी या पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. उनका लक्ष्य विकसित India को विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाना है और वे इसे हासिल करेंगे क्योंकि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं. पीएम मोदी का ध्यान गरीबों के लिए मुफ्त आवास, शौचालय निर्माण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर है. वे बहुत प्रगतिशील सोच रखते हैं. आज हमारी जीडीपी 7.8 है, जो विकसित देश से कहीं अच्छा है. Narendra Modi के कार्यकाल में India में हर क्षेत्र में विकास हुआ है. रेल, रोड और हवाई अड्डे का विकास हुआ. 2029 में Narendra Modi ही देश के Prime Minister होंगे. विदेश में Prime Minister Narendra Modi की तारीफ और सम्मान होता है.”

ढिल्लों ने आगे कहा, “Prime Minister Narendra Modi, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ नेतृत्व और पंजाब का पूरा नेतृत्व मिलकर काम कर रहा है. Prime Minister के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में एक ही नारा है, ‘सबका साथ, सबका विकास.’ Prime Minister सबका विकास करना चाहते हैं. आजादी के बाद से जितना विकास नहीं हुआ था, उतना 12 साल Prime Minister के नेतृत्व में हुआ है. यूरोपीय यूनियन के देशों से समझौता किया कि India का माल वहां निर्यात किया जाए. दुनिया में डीजल-पेट्रोल की किल्लत है, लेकिन Prime Minister ने India में यह समस्या नहीं आने दी.

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “राहुल गांधी के बारे में क्या कहा जाए? वे देश के लिए नहीं बोलते, बल्कि देश को बर्बाद करने की बात करते हैं. राहुल गांधी के बारे में मैं क्या कहूं? उनके बारे में बात करते हुए भी मुझे शर्म आती है.”

केवल सिंह ने आगे कहा, “पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ काम करूंगा. भाजपा शासित राज्यों में विकास हो रहा है लेकिन पंजाब पिछड़ा हुआ है. पंजाब में विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की Government कर सकती है. 2027 में पंजाब में भाजपा की Government बनाएंगे.”

ओपी/एएस

Leave a Comment