
Mumbai , 1 जून . टीएमसी सांसदों पर हुए कथित हमले को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने Monday को पश्चिम बंगाल में President शासन लागू करने की मांग की.
पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कथित हमला ‘जितना क्रूर था, उतना ही कायरतापूर्ण’ भी था. पिछले दो दिनों में कोलकाता में घटी चौंकाने वाली घटनाओं ने न केवल पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठा को, बल्कि पूरे देश की प्रतिष्ठा को भी गहरा आघात पहुंचाया है.पश्चिम बंगाल को लंबे समय से India के सबसे सभ्य राज्यों में से एक माना जाता रहा है, लेकिन वहां अब हिंसा, घृणा और भीड़तंत्र का प्रतीक बन गया है.
संपादकीय में तर्क दिया गया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल की, लेकिन यह स्पष्ट है कि जन कल्याण के लिए इस जनादेश का उपयोग करने के बजाय, वे ‘Political प्रतिशोध की अपनी चिरस्थायी खुमारी मिटाने’ में लगे हुए हैं.
संपादकीय में लिखा गया, “अगर ममता बनर्जी के कार्यकाल में सांसदों पर ऐसे हमले हुए होते, तो Governor तुरंत केंद्र Government को President शासन लगाने की सिफारिश कर देते. बंगाल की मौजूदा स्थिति भयावह है. अभिषेक बनर्जी के सिर पर सीधे पत्थर फेंके गए, वे सिर्फ इसलिए बच गए क्योंकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था. सांसद कल्याण बनर्जी का भी यही हाल हुआ. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमला पूर्व नियोजित था और उनकी हत्या की सोची-समझी साजिश थी. हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने हमेशा की तरह जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए दावा किया कि भाजपा का इन घटनाओं से कोई संबंध नहीं है और इसे ‘जनाक्रोश’ करार दिया.”
संपादकीय में आगे लिखा गया, “यह कहानी कि जनता अचानक भाजपा की इतनी दीवानी हो गई कि उसने गुस्से में ममता के सांसदों पर हमला कर दिया, पूरी तरह अविश्वसनीय है. यह सुनियोजित, संगठित गुंडागर्दी है. भाजपा या तो ममता की पार्टी को तोड़ना चाहती है या बंगाल पर स्थायी रूप से गुंडों का शासन स्थापित करना चाहती है.”
लेखे में कहा गया, ”भाजपा दावा करती थी कि ममता बनर्जी के शासनकाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने पश्चिम बंगाल की संस्कृति को बर्बाद किया और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया, तो फिर मौजूदा भाजपा शासन में इस भयावह हिंसा को अंजाम देने वाले लोग कौन हैं? बांग्लादेशी घुसपैठियों की जगह अब तिलक लगाए गुंडों ने ले ली है. अगर कोई इसे ‘सत्ता परिवर्तन’ कहता है, तो वह भारतीय संविधान के साथ विश्वासघात कर रहा है.”
संपादकीय के अनुसार, ”टीएमसी के दो सांसदों को जानबूझकर हत्या के प्रयास में निशाना बनाया गया था. चौंकाने वाली बात यह है कि न तो पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और न ही Governor ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. यह चुप्पी इंगित करती है कि ये जानलेवा हमले राज्य प्रायोजित हैं और मौजूदा व्यवस्था के संरक्षण में अंजाम दिए गए हैं. राज्य Government विपक्षी प्रतिनिधियों को खत्म करने के स्पष्ट उद्देश्य से अपराधियों को पूर्ण छूट दे रही है.”
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संपादकीय में पूछा, ”जन आक्रोश की आड़ में पश्चिम बंगाल में ‘नव-हिंदुत्व’ की लहर दौड़ रही है. इससे एक अहम सवाल खड़ा होता है. जब परीक्षा के प्रश्नपत्र लगातार लीक हो रहे हैं, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, Government रोज झूठ बोल रही है और महंगाई से आम लोगों की जिंदगी में असहनीय पीड़ा हो रही है, तो जनता इन मुद्दों पर आक्रोशित क्यों नहीं है? इसके बजाय वे भाजपा के प्रति इतने बेबस और आसक्त क्यों हो गए हैं?”
ठाकरे खेमे ने कहा कि सत्ताधारी दल को स्पष्ट करना होगा कि वास्तविक आर्थिक संकट के मामले में जनता का असली आक्रोश पूरी तरह से दबा हुआ क्यों है, और उसे Political हिंसा में क्यों बदल दिया गया है.
–
ओपी/एबीएम