‘भाई ने मेरा हाथ थामकर साथ में डांस किया था’, दिव्या दत्ता ने याद किया अपना पहला नेशनल अवार्ड

Mumbai , 1 जून . Actress दिव्या दत्ता ने भारतीय सिनेमा में अपने बहुमुखी अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है. उन्हें वर्ष 2018 में फिल्म ‘इरादा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक Actress का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. Monday को Actress ने इस खास पल को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वह New Delhi के विज्ञान भवन में पुरस्कार प्राप्त करती नजर आ रही हैं. साथ ही, वीडियो में फिल्म ‘इरादा’ में उनके द्वारा निभाए गए पंजाब की Chief Minister के किरदार की कुछ झलकियां भी शामिल हैं.

Actress ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, “यह पल मेरे लिए बहुत खास था. फिल्म ‘इरादा’ के लिए मिला मेरा पहला राष्ट्रीय पुरस्कार आज भी यादगार है. मुझे याद है कि उस खुशी के मौके पर मेरे भाई ने मेरा हाथ थामकर मेरे साथ डांस किया था.”

Actress ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें अपनी मां के निधन के गम से उबरने में काफी मदद की थी. उन्होंने उस दौर को याद करते हुए लिखा, “‘इरादा’ वह पहली फिल्म थी, जिसकी शूटिंग मैंने मां के जाने के बाद की थी. उस समय मैं भावनात्मक रूप से काफी टूट चुकी थी, लेकिन इस फिल्म ने मुझे उस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में बहुत मदद की. इन यादों को साझा करने के लिए दिव्या संचारि का दिल से धन्यवाद.”

Actress दिव्या दत्ता को वर्ष 2018 में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘इरादा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक Actress का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान फिल्म में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए प्रदान किया गया था.

फिल्म ‘इरादा’ में दिव्या दत्ता ने पंजाब की Chief Minister का किरदार निभाया था. उनके साथ फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी जैसे मंजे हुए कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. यह उनके करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार था, जिसके बाद उनके अभिनय को नई पहचान और व्यापक सराहना मिली.

फिल्म में उनका किरदार सत्ता और Political हितों के दबाव से जूझने वाली एक प्रभावशाली Political नेता का था. कहानी राज्य में बढ़ते प्रदूषण और कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है.

एनएस/एएस

Leave a Comment