
New Delhi, 1 जून . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री की अक्षमता के कारण अब Prime Minister को खुद नीट परीक्षा की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी से भी अपील की है कि वे शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें.
दूसरी ओर, नीट विवाद के बीच Monday को शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक हुई.
इस बैठक को लेकर दिग्विजय सिंह ने से बातचीत करते हुए कहा कि संसदीय स्थायी समिति के भीतर क्या चर्चा होती है, इस पर तो हम बात नहीं कर सकते, लेकिन स्थिति अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अक्षमता के कारण Prime Minister को स्वयं नीट की जिम्मेदारी लेनी पड़ रही है.
कांग्रेस की ओर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगे जाने पर दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को स्वीकार किया जाना चाहिए.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, अन्यथा Prime Minister Narendra Modi को उन्हें पद से हटा देना चाहिए.
कांग्रेस नेता ने शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि Prime Minister को रक्षा मंत्री से कहना पड़ रहा है कि वे कागजात भेजने में लापरवाही न बरतें, इसलिए उन्हें विमान से भेजा जाएगा. यह शिक्षा मंत्री और उनके मंत्रालय की पूरी अक्षमता को दर्शाता है.
सीबीएसई पोर्टल हैकिंग मामले पर दिग्विजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सीबीएसई अधिकारियों को बुलाया है. साथ ही उन दोनों छात्रों को भी बुलाया गया है जिनका इस मामले से संबंध है.
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने सीबीएसई पोर्टल को हैक किया और जानकारी साझा की, उसके खिलाफ सीबीएसई की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. साथ ही टेंडर प्रक्रिया को लेकर दूसरे छात्र ने जो लेख लिखा है, उसे भी बुलाया गया है.
बता दें कि सीबीएसई विवाद को लेकर कांग्रेस ने Monday को सीबीएसई के उस इरादे पर भी सवाल उठाया, जिसमें ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से संबंधित प्रक्रिया में कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को दंडित करने की बात कही गई है.
–
डीकेएम/