भारत-म्यांमार संबंधों पर राष्ट्रपति मुर्मु का जोर, ह्लाइंग से बोलीं- आपका देश अहम साझेदार

New Delhi, 1 जून . पांच दिवसीय India दौरे पर India आए म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग ने अपनी भारतीय समकक्ष President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. President द्रौपदी मुर्मु ने Monday को President भवन में उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.

President के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई. मुलाकात के दौरान President मुर्मु ने कहा कि India और म्यांमार के बीच साझा बौद्ध विरासत और सदियों पुराने पीपल-टू-पीपल कनेक्ट दोनों देशों की मित्रता को विशेष गर्मजोशी प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा, “म्यांमार India और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे India का दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए प्रवेश द्वार माना जाता है.”

President ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों का उल्लेख किया.

इससे पहले President ह्लाइंग ने हैदराबाद हाउस में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि India अपने पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. India की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति में म्यांमार की विशेष भूमिका है. दोनों देशों के बीच व्यापार, संपर्क, क्षमता निर्माण, सुरक्षा सहयोग और विकास परियोजनाओं के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है.

बैठक में Prime Minister मोदी ने म्यांमार में शांति और संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में India हर तरह की मदद को तैयार है. उन्होंने संघीय शासन व्यवस्था और आर्थिक विकास के अनुभव साझा करने की भी बात कही.

म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग की यह India यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इस दौरे से द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

केआर/

Leave a Comment