छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले-प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं

दुर्ग, 1 जून . छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल ने एक बार फिर राज्य Government पर हमला बोला है. बेमेतरा में Chief Minister कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह द्वारा अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के मामले को लेकर बघेल ने कहा कि यह साफ संकेत है कि प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और Government पूरी तरीके से फेल हो गई है.

दरअसल, 31 मई को आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister विष्णु देव साय भी मौजूद थे. कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से नाराज रमन सिंह ने कलेक्टर और एसपी को फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि Chief Minister के पद की गरिमा के अनुरूप तैयारियां नहीं की गईं और अपने लंबे Political जीवन में उन्होंने ऐसी अव्यवस्था पहले कभी नहीं देखी.

भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार भाजपा Government के भीतर और प्रशासनिक स्तर पर टकराव की स्थिति दिखाई दे रही है. कहीं अधिकारी फटकार खा रहे हैं, कहीं जनता नाराज है, तो कहीं किसान परेशान हैं. उन्होंने कहा कि इन सब घटनाओं का सार बेमेतरा में देखने को मिला, जहां रमन सिंह भले ही अधिकारियों को डांट रहे थे लेकिन उनका इशारा सीधे Chief Minister और उपChief Minister की ओर था.

बघेल ने तंज कसते हुए कहा, “रमन सिंह ने तो साफ संदेश दे दिया कि तुमसे सत्ता संभाले नहीं संभल रही है. प्रदेश में सबसे अनुभवी नेता वही हैं. 15 साल तक Chief Minister रहे हैं और आज विधानसभा अध्यक्ष हैं. अगर वही इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि सब कुछ सही नहीं चल रहा है.”

पूर्व Chief Minister ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का समय शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को अब तक खाद नहीं मिल पा रही है. डीएपी, यूरिया और पोटाश की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. इसके अलावा बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है.

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन की समस्या देखने को मिल रही है. कई जगह पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित हुई है. ऐसे में परिवहन व्यवस्था और खेती-किसानी दोनों प्रभावित हो रही हैं. बघेल ने कहा कि स्कूल और कॉलेज भी जल्द खुलने वाले हैं. यदि वाहनों के लिए ईंधन की समस्या बनी रही तो बच्चों के आवागमन पर भी असर पड़ेगा.

वहीं Chief Minister विष्णु देव साय के उस बयान पर भी बघेल ने कटाक्ष किया, जिसमें Chief Minister ने कहा था कि प्रदेश में धान, खाद और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और Government पूरी तरह स्थिति पर नजर रखे हुए है. इस पर बघेल ने व्यंग्य करते हुए कहा, “बिल्कुल सही बात है, किसी चीज की कमी नहीं है, बस लोगों को मिल नहीं रही है.”

इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर उठाए गए सवालों का समर्थन करते हुए बघेल ने केंद्र Government पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और Government एक परीक्षा तक सही तरीके से नहीं करा पा रही है.

Himachal Pradesh में हुए सड़क हादसे को लेकर भी भूपेश बघेल ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस हादसे में चंद्राकर परिवार को बड़ी क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने Himachal Pradesh के Chief Minister और वहां के अन्य मंत्रियों से संपर्क किया. बघेल ने बताया कि दुर्घटना स्थल बेहद दुर्गम क्षेत्र में था, जहां पहुंचना आसान नहीं था. स्थानीय प्रशासन और Police ने काफी प्रयासों के बाद शवों को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई पूरी की.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment