
Mumbai , 1 जून . स्टार प्लस के स्पेशल शो ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’ के दौरान अलग-अलग सीरियल्स के कलाकार India की अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. इसी बीच लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में प्रेम का किरदार निभा रहे Actor शिवम खजुरिया ने इस अनुभव को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया.
उन्होंने शो से जुड़ी कई यादें साझा कीं और बताया कि किस तरह इस शो ने उन्हें अपने साथी कलाकारों को समझने का मौका दिया.
इस स्पेशल शो में शिवम खजुरिया और अद्रिजा रॉय, जिन्हें दर्शक प्रेम और राही के नाम से जानते हैं, पारंपरिक Gujaratी अंदाज में दिखाई देंगे. दोनों कलाकार अपने खूबसूरत पारंपरिक पहनावे के जरिए Gujarat की संस्कृति और विरासत को मंच पर प्रस्तुत करेंगे.
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शकों तक पहुंचाना है.
शिवम खजुरिया ने कहा, ”इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें India के अलग-अलग हिस्सों की परंपराओं और संस्कृतियों को एक मंच पर देखने का मौका मिला. ‘अनुपमा’ में हमारा परिवार Gujaratी है, इसलिए हमने Gujarat का प्रतिनिधित्व किया. वहीं अन्य कलाकारों ने भी अपने-अपने राज्यों की झलक पेश की. जब इतने अलग-अलग रंग और परंपराएं एक साथ मंच पर आती हैं तो वह दृश्य बेहद खास बन जाता है और दर्शकों को India की सांस्कृतिक समृद्धि का एहसास कराता है.”
शिवम ने आगे कहा, ”स्टार प्लस के ऐसे शोज हमेशा उत्साह लेकर आते हैं. आम दिनों में कलाकार अपने-अपने सेट और शूटिंग में इतने बिजी रहते हैं कि दूसरे धारावाहिकों के कलाकारों से मुलाकात का मौका कम ही मिल पाता है. लेकिन, ऐसे आयोजनों के दौरान सभी कलाकार एक जगह इकट्ठा होते हैं, बातचीत करते हैं, पुराने दोस्तों से मिलते हैं और नई यादें बनाते हैं. यह केवल एक पेशेवर कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि एक ऐसा अवसर होता है, जहां कलाकार अपने किरदारों से बाहर निकलकर अपने असली व्यक्तित्व के साथ समय बिता सकते हैं.”
शिवम ने मशहूर कलाकार शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा के साथ मंच साझा करने को लेकर भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ”दोनों कलाकार टीवी इंडस्ट्री के बेहद सम्मानित और प्रतिभाशाली चेहरे हैं. उनके साथ मंच पर खड़ा होना और एक ही कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है. मैंने हमेशा इन कलाकारों के काम की सराहना की है और उनके साथ समय बिताना मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा.”
उन्होंने इसे अपने करियर का एक विशेष पल बताते हुए कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें ऐसे कलाकारों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला.
‘अनुपमा’ शो के दर्शकों के बारे में बात करते हुए शिवम ने कहा, ”शो को सालों से दर्शकों का जो प्यार और समर्थन मिला है, वही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. आज शो जिस मुकाम पर है, उसमें दर्शकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. कलाकारों को पहचान और सफलता तभी मिलती है, जब दर्शक उनके काम को स्वीकार करते हैं और उन्हें अपना प्यार देते हैं.”
–
पीके/एबीएम