Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

भूमि पेडनेकर दो हफ्ते के लिए बनीं ‘फॉर्म गर्ल’, नन्हें बकरियों के बच्चे, घर में बने भोजन और प्रकृति के बीच मिलीं खुशियां

भूमि पेडनेकर दो हफ्ते के लिए बनीं ‘फॉर्म गर्ल’, नन्हें बकरियों के बच्चे, घर में बने भोजन और प्रकृति के बीच मिलीं खुशियां

Mumbai , 24 जून . Actress भूमि पेडनेकर हाल ही में अपने छोटे से अवकाश का भरपूर आनंद लेती नजर आईं, जहां उन्होंने प्रकृति की गोद में समय बिताया. इस दौरान वे नन्हे बकरियों के बच्चों और पूरी तरह जैविक (ऑर्गेनिक) माहौल के बीच सुकूनभरे पल बिताती दिखीं.

Actress भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर प्रकृति के बीच सुकूनभरे पल बिताए. उन्होंने दो सप्ताह एक फार्म पर गुजारे, जिसे उन्होंने अपना “घर से दूर दूसरा घर” बताया.

भूमि ने अपने social media अकाउंट पर इस ग्रामीण प्रवास की कई झलकियां साझा कीं और प्रशंसकों को प्रकृति, घर में उगाए गए ताजा भोजन और फार्म के जानवरों से घिरे अपने जीवन की एक झलक दिखाई.

अपने प्रवास का एक वीडियो मोंटाज साझा करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा:

“मैं और मेईईईईन…दो हफ्ते तक एक फार्म गर्ल बनकर रही और यह अनुभव बेहद खास रहा.

यह मेरा घर से दूर दूसरा घर है, जहां मैं प्रकृति और अपनी पसंदीदा चीजों से घिरी रही.”

पोस्ट की शुरुआत एक तस्वीर से होती है, जिसमें भूमि एक प्यारे सफेद बकरी के बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं. काले रंग के एथलीजर परिधान में सजी Actress मुस्कुराते हुए उसके साथ पोज देती दिखीं.

एक अन्य वीडियो में भूमि हरे-भरे जंगल के रास्तों पर ट्रेकिंग करती दिखाई देती हैं. उन्होंने फार्म की रोज़मर्रा की गतिविधियों की भी झलक साझा की, जिनमें बगीचे से ताज़ी सब्जियां तोड़ना शामिल था. एक वीडियो में वह घर के बगीचे से पत्तेदार सब्जी तोड़कर खाना बनाने के लिए लेती हुई नजर आती हैं.

Actress ने “फार्म-टू-टेबल” जीवनशैली की भी झलक दिखाई. तस्वीरों में ताजी सामग्री से तैयार पौष्टिक भोजन दिखाई दिए, जिनमें रंग-बिरंगी सब्जियों के व्यंजन, सूप, पैनकेक आदि शामिल थे.

कार्य क्षेत्र की बात करें तो, बड़े पर्दे पर भूमि आखिरी बार फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आई थीं, जिसमें अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वह वेब सीरीज़ ‘दलदल’ में दिखाई दी थीं.

भूमि की हालिया social media पोस्ट्स से यह भी स्पष्ट होता है कि वह इन दिनों आध्यात्मिकता और प्रकृति को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

हाल ही में Actress ने अपनी आत्मिक यात्रा के बारे में भी बात की थी, जब उन्होंने तिब्बत के आध्यात्मिक और सांसारिक नेता, 14वें दलाई लामा से मुलाकात की.

कुछ सप्ताह पहले भूमि ने अपने social media अकाउंट पर धर्मशाला यात्रा की तस्वीरें साझा की थीं, जहाँ उन्होंने दलाई लामा से मुलाकात की.

उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा: “परम पूज्य दलाई लामा की उपस्थिति में सब कुछ हल्का, शांत और अवास्तविक-सा महसूस हो रहा था. वहां से निकलते ही मुझे एहसास हुआ कि मेरी आंखों से आँसू बह रहे थे.”

उन्होंने आगे लिखा: “यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं पूरी तरह शब्दों में नहीं बयां कर सकती, केवल गहराई से महसूस कर सकती हूँ. मैं एक आंतरिक यात्रा पर हूं और ऐसे जादुई पल मेरे दिल को उस जीवन के लिए कृतज्ञता से भर देते हैं जो हमें मिला है. इतनी शांति, गरिमा और करुणा के क्षण का अनुभव करना मेरे लिए सचमुच एक आशीर्वाद है. यह याद हमेशा मेरे साथ रहेगी.”

–

पीएम

Share