Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर ‘ओपन एआई’ ने नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स की लॉन्चिंग सीमित की, पहले चुनिंदा पार्टनर्स को मिलेगा एक्सेस

अमेरिकी Government के अनुरोध पर ‘ओपन एआई’ ने नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स की लॉन्चिंग सीमित की, पहले चुनिंदा पार्टनर्स को मिलेगा एक्सेस

New Delhi, 27 जून . अमेरिका की प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपन एआई ने अपने नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स की लॉन्चिंग को फिलहाल सीमित रखने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया कि ‘सोल’, ‘टेरा’ और ‘लूना’ नाम के नए एआई मॉडल्स को शुरुआती दौर में केवल कुछ भरोसेमंद पार्टनर्स के लिए लिमिटेड प्रीव्यू के रूप में जारी किया जाएगा. आने वाले कुछ हफ्तों में इन्हें व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना है.

ओपन एआई के मुताबिक, नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स में रीजनिंग, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं. कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि लॉन्च से पहले उसने इन मॉडल्स की क्षमताओं की जानकारी अमेरिकी Government को दी थी. इसके बाद Government के अनुरोध पर सीमित लॉन्च का फैसला लिया गया, ताकि हाल ही में जारी साइबर सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत उन्नत एआई मॉडल्स के मूल्यांकन के लिए व्यापक ढांचा तैयार किया जा सके.

कंपनी ने स्पष्ट किया कि अगले कुछ हफ्तों में इन मॉडल्स को चैटजीपीटी, एपीआई और कोडेक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि ओपन एआई का कहना है कि वह नहीं चाहता कि Government की ओर से लॉन्च से पहले प्रीव्यू की यह प्रक्रिया भविष्य में स्थायी नियम बन जाए.

ओपन एआई ने ‘जीपीटी-5.6 सोल’ को सबसे कठिन वैज्ञानिक कार्यों के लिए अपना फ्लैगशिप मॉडल बताया है. वहीं ‘टेरा’ को एंटरप्राइज और डेवलपर कार्यों के लिए संतुलित विकल्प बताया गया है, जो जीपीटी-5.5 जैसी क्षमता लगभग आधी लागत पर उपलब्ध कराता है. ‘लूना’ को सबसे तेज और किफायती मॉडल बताया गया है, जो कम लागत वाले उपयोगों के लिए तैयार किया गया है.

कंपनी ने कहा कि ‘सोल’ जुलाई से चुनिंदा ग्राहकों के लिए सेरेब्रस हार्डवेयर पर उपलब्ध होगा और यह 750 टोकन प्रति सेकंड तक की गति से काम करेगा. इसमें अधिकतम तार्किक प्रयास और अल्ट्रा मोड जैसे फीचर दिए गए हैं, जिनकी मदद से यह जटिल कोडिंग, रिसर्च और मल्टी-स्टेप कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकेगा.

बता दें कि सेरेब्रस सिस्टम्स एक अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हार्डवेयर कंपनी है.

इस बीच, अमेरिकी एआई कंपनी एन्थ्रोपिक को भी अपने शक्तिशाली मिथोस ‘5 मॉडल’ को राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान करने के बाद कुछ भरोसेमंद पार्टनर्स के लिए दोबारा सीमित रूप से उपलब्ध कराने की मंजूरी मिल गई है. इससे दो सप्ताह पहले अमेरिकी Government ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विदेशी नागरिकों को ‘मिथोस 5’ और ‘फेबल 5’ मॉडल्स तक पहुंच देने पर रोक लगा दी थी.

–

वीकेयू/

Share