मुंबई: बुकिंग कैंसिल करने से नाराज मसाज थैरेपिस्ट ने की महिला से की हाथापाई, वीडियो वायरल

Mumbai , 23 जनवरी ( ). Mumbai के वडाला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना ने social media पर हलचल मचा दी है. यहां अर्बन कंपनी ऐप के जरिए बुलाई गई एक महिला मसाज थैरेपिस्ट पर बुकिंग रद्द होने के बाद ग्राहक महिला से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता ने Police में शिकायत दर्ज कराई है. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

46 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ वडाला में रहती हैं. उन्होंने फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत पाने के लिए अर्बन कंपनी ऐप से मसाज सेवा बुक की थी. तय समय पर महिला थैरेपिस्ट उनके घर पहुंची, लेकिन थैरेपिस्ट के व्यवहार और साथ लाए गए बड़े मसाज बेड को देखकर पीड़िता असहज हो गईं. उन्होंने सेशन रद्द करने का फैसला किया और रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी.

इस पर थैरेपिस्ट काफी नाराज हो गई. पीड़िता के अनुसार, थैरेपिस्ट ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर हाथापाई पर उतर आई. आरोप है कि उसने पीड़िता के बाल खींचे, चेहरे पर मुक्के मारे, खरोंचें डालीं और उन्हें जमीन पर धक्का दे दिया. जब पीड़िता के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई.

घटना के दौरान पीड़ित महिला ने तुरंत Police हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल किया. Police मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी थैरेपिस्ट फरार हो चुकी थी. इसके बाद पीड़िता ने वडाला Police स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. Police ने आरोपी के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है.

जांच के दौरान पता चला कि ऐप में थैरेपिस्ट के नाम और पहचान को लेकर शुरुआत में कुछ तकनीकी खामी थी, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया. वायरल वीडियो में मारपीट की पूरी घटना कैद है, जिसमें थैरेपिस्ट का आक्रामक रवैया साफ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के social media पर फैलने से मामला और गरमा गया.

वडाला Police अब थैरेपिस्ट की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. कई लोग इस घटना को लेकर अर्बन कंपनी की सेफ्टी और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं. कंपनी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. पीड़िता ने बताया कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी आहत हैं और न्याय की उम्मीद कर रही हैं. Police का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment