
रायबरेली, 26 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत Police लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में Police ने एक 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था. वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य अपराधी मौके फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के आईटीबीपी के पास की है. Police टीम इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक कंटेनर गाड़ी को रोका गया, जिसमें सवार बदमाशों ने Police को देखते ही भागने की कोशिश की. Police ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
स्थिति को देखते हुए Police ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से कुछ देर तक फायरिंग हुई. इस दौरान Police की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा. वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
घायल बदमाश को तुरंत Police ने काबू में लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पकड़े गए बदमाश की पहचान नजमुद्दीन के रूप में हुई है, जो बरेली जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है. Police के अनुसार नजमुद्दीन एक शातिर अपराधी है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
मुठभेड़ के बाद Police ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक कंटेनर गाड़ी बरामद हुई है. फिलहाल Police फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
Police अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत ऐसे अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
–
पीआईएम/एएस