
चंडीगढ़, 1 मई . पंजाब के Governor और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में Maharashtra और Gujarat के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए.
Himachal Pradesh का स्थापना दिवस 15 अप्रैल को कुछ कारणोंवश आयोजित न हो पाने के कारण इसे Friday को Maharashtra एवं Gujarat के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम ‘एक India श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य भाषा, संस्कृति, परंपराओं और विरासत के आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है.
कार्यक्रम का शुभारंभ Maharashtra के Governor जिश्नु देव वर्मा के वीडियो संदेश के प्रदर्शन से हुआ, जिसके पश्चात Maharashtra की विरासत, विकास और उपलब्धियों पर आधारित एक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर अजीत बालाजी जोशी, आईएएस ने Maharashtra, धर्मेश जिवानी ने Gujarat तथा डॉ. एके अत्री ने Himachal Pradesh पर अपने विचार रखे.
तीनों राज्यों की लोक-सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी), पटियाला की ओर से प्रस्तुत की गईं. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में Himachal Pradesh की किन्नौरी नाटी एवं लुड्डी, Maharashtra की सोंगी मुखवटे एवं लावणी तथा Gujarat के डांडिया, राठवा और तलवार रास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों द्वारा भव्य संयुक्त प्रस्तुति के साथ हुआ.
Governor कटारिया ने तीनों राज्यों के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Himachal Pradesh, Maharashtra और Gujarat ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक समृद्धि और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों एवं कामगारों को बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रगति की आधारशिला बताया.
Governor ने Himachal Pradesh के संबंध में कहा कि यह राज्य साक्षरता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बागवानी और जलविद्युत के क्षेत्र में अग्रणी प्रगतिशील राज्य के रूप में उभरा है. उन्होंने इसकी प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक धरोहर, वीर सैनिकों, हस्तशिल्प, लोकनृत्यों तथा शिमला, मनाली, कुल्लू और धर्मशाला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सराहना की. उन्होंने कहा कि वीर भूमि Himachal Pradesh ने देश को मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा, राइफलमैन संजय कुमार और कैप्टन सौरभ कालिया जैसे वीर सपूत दिए हैं.
उन्होंने Maharashtra का उल्लेख करते हुए उसकी समृद्ध सभ्यता, संतों, समाज सुधारकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान तथा India की आर्थिक शक्ति के रूप में उसकी भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने Mumbai , यूनेस्को धरोहर स्थलों, किलों, लावणी एवं तमाशा जैसी परंपराओं तथा वड़ा पाव, मिसल पाव और पूरन पोली जैसे व्यंजनों का उल्लेख किया. उन्होंने संत नामदेव जी के माध्यम से Maharashtra और पंजाब के पवित्र संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी वाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में संकलित है. उन्होंने यह भी कहा कि नांदेड़ एवं तख्त श्री हजूर साहिब से गुरु गोबिंद सिंह जी का संबंध दोनों राज्यों के स्थायी आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक है.
Gujarat के संबंध में Governor ने उसके गौरवशाली इतिहास, उद्यमशीलता तथा स्वतंत्रता आंदोलन, उद्योग और नवाचार में योगदान की सराहना की.
–
एएसएच/वीसी