
New Delhi, 26 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से जनगणना 2027 को मिलकर सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है. देश की जनगणना सिर्फ Governmentी काम नहीं है. यह हम सब की जिम्मेदारी है.
Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है. ये जनगणना का अभियान है. जो साथी पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव अलग होने वाला है. जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है. सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है. घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है. वे आपसे बात करके उसी में जानकारी दर्ज करेंगे.”
देशवासियों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी. आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपको एक विशेष आईडी मिलती है. ये आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है. बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं. इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती.”
पीएम मोदी ने जानकारी दी कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी की ओर से घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है. उन्होंने कहा, “देश की जनगणना सिर्फ Governmentी काम नहीं है. यह हम सब की जिम्मेदारी है.”
उन्होंने अपील करते हुए कहा, “आपकी दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है. यह गोपनीय रखी जाती है. डिजिटल सुरक्षा के साथ इसे सुरक्षित किया जाता है. आइए, हम सब मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लें.”
–
डीसीएच/