
Mumbai , 23 जनवरी . मनोरंजन जगत में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. Actress निम्रत कौर भी उनमें से एक हैं. उनके पिता शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे. Friday को उनकी पुण्यतिथि है. इस मौके पर Actress ने पिता को याद किया.
दरअसल, Actress के पिता शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह को साल 1994 में कश्मीर में आतंकियों ने किडनैप कर लिया था. आतंकियों की नापाक डिमांड को पूरा करने से इंकार के बाद महज 44 साल की उम्र में उन्होंने अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिया था, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.
Rajasthan के श्रीगंगानगर में उनके गृहनगर में उनकी प्रतिमा स्थापित है, वहीं कश्मीर के उस इलाके में भी एक स्मारक बनाया गया है, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी.
निम्रत ने अपने पिता को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसमें उनके पिता के पुराने दिनों की तस्वीरें और स्मारक की कुछ तस्वीरें शामिल हैं.
Actress ने पोस्ट कर लिखा, “पापा को हमें छोड़े हुए 32 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने देश की सेवा में अपना बलिदान दिया था. वे एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे और अपनी मेहनत से आगे बढ़े थे. साथ ही, वे एक बेहतरीन पिता, पति, और सबसे ऊपर एक निडर, शेरदिल सैनिक थे. उन्हें मौत से भी डर नहीं था. आखिरी पलों में भी उन्होंने आदम्य साहस दिखाया था.”
Actress ने भारतीय सेना और प्रशासन का आभार जताया था. उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा सेना और प्रशासन की आभारी रहूंगी, जिन्होंने पापा के नाम को उनकी जन्मभूमि गंगानगर और कश्मीर की मिट्टी में अमर कर दिया. उनका बलिदान, साहस, संस्कार और हिम्मत आज भी साथी सैनिकों और हम सबकी यादों में जिंदा हैं.”
Actress ने आखिरी में लिखा, “आज पापा को बहुत याद कर रही हूं. मैं उन सभी सैनिकों के लिए प्रार्थना कर रही हूं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी. मुझे हमेशा गर्व रहेगा कि मैं मेजर भूपेंद्र सिंह की बेटी हूं.”
–
एनएस/एएस