
New Delhi, 20 अप्रैल . India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना में कांग्रेस Government और Chief Minister रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने हैदराबाद में चल रहे ‘हाइड्रा’ अभियान और राज्य Government की नीतियों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.
केसीआर ने कहा कि Government ने “हाइड्रा” नाम की एक व्यवस्था शुरू की है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर गरीबों के घरों और बस्तियों पर कार्रवाई के लिए किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान के नाम पर गरीब लोगों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि Government का यह रवैया जनता के हितों के खिलाफ है.
बीआरएस प्रमुख ने अपने भाषण में यह दावा भी किया कि पिछली बीआरएस Government के दौरान गरीबों के लिए बड़े पैमाने पर कल्याणकारी कार्य किए गए थे. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लाखों गरीब परिवारों को रहने के लिए पट्टे दिए गए थे और किसी के घर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि Government ने झीलों के पुनरुद्धार जैसे काम किए, लेकिन किसी गरीब की झोपड़ी नहीं तोड़ी गई.
केसीआर ने आरोप लगाया कि मौजूदा Government का ध्यान विकास और पुनर्वास के बजाय तोड़फोड़ पर अधिक है. उन्होंने कहा कि मूसी नदी के आसपास रहने वाले गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया जा रहा है और उन्हें बार-बार विस्थापन का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर विकास के नाम पर गरीबों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि Government के कुछ फैसले जमीन और रियल एस्टेट से जुड़े हितों को बढ़ावा देने जैसे लगते हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है. केसीआर ने यह दावा भी किया कि आने वाले समय में बीआरएस फिर से सत्ता में लौटेगी और मौजूदा नीतियों में बदलाव किया जाएगा.
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि Government को जनता की समस्याओं को समझकर काम करना चाहिए, न कि ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे आम लोगों का जीवन और कठिन हो जाए.
–
डीकेपी/