बिहार: नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को बनाया जदयू विधायक दल का नेता

Patna, 21 अप्रैल . राज्यसभा जाने के बाद बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने अपने सबसे विश्वासपात्र नेता श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता बनाया है. इस संबंध में बाकायदा अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई.

नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद लोगों को इस बात का इंतजार था कि अब जेडीयू विधायक दल की कमान किसे सौंपी जाती है. नीतीश कुमार ने अब इस इंतजार पर विराम लगा दिया है.

श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का सबसे विश्वासपात्र साथी बताया जाता है. इससे पहले वह पूर्व की Governmentों में कई अहम मंत्रालयों कि जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. श्रवण कुमार ने आज से पांच दशक पहले नीतीश कुमार के साथ ही अपना Political सफर शुरू किया था. श्रवण कुमार 1995 से नालंदा से विधायक रहे हैं. वे नीतीश कुमार की तरह ही कुर्मी जाति से आते हैं.

इससे पहले, Monday को Patna में नीतीश कुमार के आवास पर विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए बैठक बुलाई गई थी. बैठक में सभी ने यह फैसला किया कि विधायक दल का नेता चुने जाने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को ही सौंप दी जाए. इसके बाद ही सभी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि वो यह जिम्मेदारी किसे सौंपते हैं.

श्रवण कुमार के Political सफर की शुरुआत 1974 में जेपी आंदोलन के दौरान ही हुई थी. इस आंदोलन में नीतीश कुमार भी शामिल थे. तभी से नीतीश कुमार और श्रवण कुमार के बीच रिश्ते प्रगाढ़ हुए, जो अभी तक बरकरार हैं. श्रवण कुमार ने बिहार में जदयू को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया.

खास बात यह है कि श्रवण कुमार नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से ही आते हैं. 2005 में नीतीश कुमार के सीएम पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद श्रवण कुमार जदयू के मुख्य सचेतक भी रहे.

हाल ही में श्रवण कुमार को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है. Political विश्लेषक का कहना है कि श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जदयू को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी.

वीसी

Leave a Comment