Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें इस सप्ताह

जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी, New Delhi में महत्वपूर्ण बैठकें इस सप्ताह

New Delhi, 22 जून . Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की. India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई.

India में अमेरिकी दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर का एक बयान साझा किया. गोर कहते हैं, “दोनों नेताओं (पीएम मोदी और President ट्रंप) ने जी7 समिट के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी को लेकर अहम बातचीत की.”

India और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौते पर मुहर लगी थी, उस पर अंतिम फैसले के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत तेज हो गई है. अमेरिका के 20वें व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से बातचीत के लिए India आएंगे. India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह ग्रीर का स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं. वाशिंगटन और New Delhi एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं. दोनों पक्षों का कहना है कि समझौता लगभग पूरा हो गया है.

अमेरिकी राजदूत ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजदूत ग्रीर का New Delhi में स्वागत करने का इंतजार है. अमेरिका-India व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई सत्र शेड्यूल किए गए हैं.”

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के ऑफिस ने Sunday को बताया कि ग्रीर उज्बेकिस्तान जाने से पहले New Delhi आएंगे. बयान के मुताबिक, ग्रीर Union Minister गोयल और दूसरे सीनियर भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे और “ऐतिहासिक अमेरिका-India संयुक्त बयान और अंतरिम समझौते पर चर्चा करेंगे. ग्रीर का यह दौरा President डोनाल्ड ट्रंप और Prime Minister Narendra Modi द्वारा 13 फरवरी, 2025 को शुरू की गई बड़ी अमेरिका-India द्विपक्षीय व्यापार समझौता बातचीत का हिस्सा है.”

यह दौरा डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की हाल की बातों के बाद हो रहा है. President ट्रंप ने जी 7 समिट के दौरान Narendra Modi से मिलने के बाद कहा था कि दोनों देश व्यापार समझौते पर पहुंचने के “बहुत करीब” हैं.

ग्रीर India के इस दौरे पर कितने दिनों के लिए India में हैं, इसे लेकर अमेरिका की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. New Delhi के अपने दौरे के बाद ग्रीर ताशकंद जाएंगे, जहां उनका President प्रशासन के प्रमुख शावकत मिर्जियोयेव, सईदा मिर्जियोयेवा और उप Prime Minister जमशेद खोडजाएव से मिलने का कार्यक्रम है.

बयान में कहा गया, “राजदूत ग्रीर अपने समकक्षों के साथ ये सभी मीटिंग करेंगे, ताकि अमेरिका के साथ स्पष्ट, संतुलित और पारस्परिक व्यापार हासिल करने पर चर्चा की जा सके.”

–

केके/वीसी

Share