Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

गुजरात: 12.67 करोड़ रुपए की गांजा मिश्रित टैबलेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Gujarat: 12.67 करोड़ रुपए की गांजा मिश्रित टैबलेट जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वलसाड (Gujarat), 24 अक्टूबर . Gujarat के वलसाड जिले की Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,535.1 किलोग्राम गांजा मिश्रित नशीली टैबलेट जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत 12.67 करोड़ रुपए बताई गई है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई जिला Police की एंटी नारकोटिक्स विंग और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े मामले की जांच के दौरान की.

पहली छापेमारी वापी के छिरी क्षेत्र स्थित अहमदनगर की रजा गली में रहने वाले मोहम्मद अमीन मोहम्मद बासू खान (46) के घर पर की गई. यहां से Police ने 387.75 किलोग्राम गांजा मिश्रित टैबलेट बरामद कीं, जिनकी कीमत करीब 1.93 करोड़ रुपये आंकी गई है.

जांच के दौरान Police को पता चला कि इन टैबलेट की आपूर्ति प्रदीप उर्फ मन्नू वर्मा (28) कर रहा था, जो केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के दादरा स्थित श्री साई कॉम्प्लेक्स में कारोबार करता है.

इसके बाद Police ने दादरा में तिधारा रोड स्थित लवाछा सीमा के पास वर्मा की दुकान पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया और वहां से 2,147.35 किलोग्राम गांजा मिश्रित टैबलेट बरामद की गईं, जिनकी कीमत लगभग 10.73 करोड़ रुपए बताई गई है.

Police ने बताया कि कुल मिलाकर 2,535.1 किलोग्राम टैबलेट जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत 12,67,55,000 रुपए है. इसके अलावा दो मोबाइल फोन और दो बिजली बिल भी बरामद किए गए हैं. जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 12,67,65,000 रुपए आंका गया है.

मामले में अन्य दो आरोपियों की पहचान अनुराग गुप्ता, निवासी Kanpur (उत्तर प्रदेश), और सलमान इकबाल सिद्दीकी, निवासी घाटकोपर (Mumbai ) के रूप में हुई है. दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अमीन खान मूल रूप से Jharkhand के चतरा जिले के कुकुरमांड गांव का निवासी है और वापी में रह रहा था. वहीं प्रदीप वर्मा उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तिरुआ गांव का निवासी है और दादरा में रहकर कारोबार कर रहा था.

इस मामले में वलसाड जिले के डुंगरा Police स्टेशन में एंटी नारकोटिक्स विंग के Police उपनिरीक्षक आर.पी. डोडिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

Police ने जांच की जिम्मेदारी वलसाड स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के उपनिरीक्षक एस.आर. सुसलाडे को सौंपी है. मामले की आगे की जांच जारी है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share