Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

हावड़ा : सेल्फी लेने पहुंचे बच्चे को मुख्यमंत्री ने दी कम मोबाइल इस्तेमाल करने की सलाह

हावड़ा : सेल्फी लेने पहुंचे बच्चे को Chief Minister  ने दी कम मोबाइल इस्तेमाल करने की सलाह

हावड़ा, 24 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Saturday को एक छोटे बच्चे को मोबाइल फोन का कम उपयोग करने और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने बच्चे की इच्छा पूरी करते हुए उसके साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

यह घटना Saturday रात करीब 8 बजे उत्तर हावड़ा के सालकिया स्थित कामिनी स्कूल लेन में हुई.

जानकारी के अनुसार, Chief Minister बिकाश भट्टाचार्य के परिवार से मिलने पहुंचे थे, जिनकी चोरबागान घटना में मृत्यु हो गई थी. Chief Minister ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें आर्थिक सहायता देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन भी दिया.

Chief Minister के इस आश्वासन से परिवार को कुछ राहत मिली और उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया.

परिवार से मुलाकात के बाद जब Chief Minister घर से बाहर निकलकर अपनी बाइक की ओर जा रहे थे, तभी इलाके के एक बच्चे राजदीप पाल ने उनके पास पहुंचकर सेल्फी लेने की इच्छा जताई.

बच्चे के उत्साह को देखते हुए Chief Minister ने उसकी बात मान ली और उसके साथ सेल्फी खिंचवाई. हालांकि, उन्होंने राजदीप को यह सलाह भी दी कि वह मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करने के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे.

Chief Minister और बच्चे के बीच हुई इस छोटी-सी बातचीत ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. बच्चों में बढ़ते मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच Chief Minister की यह सलाह शिक्षा के महत्व और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग का संदेश देती नजर आई.

इस बीच, Chief Minister मुख्य सड़क से घर तक पहुंचने के लिए बाइक से गए थे, क्योंकि गली काफी संकरी थी और बड़े वाहन का वहां तक पहुंचना मुश्किल था. राज्य मंत्री उमेश रॉय भी उनके साथ बाइक पर मौजूद थे.

Chief Minister का यह दौरा शोकग्रस्त परिवार को सहायता का भरोसा देने के साथ-साथ बच्चे के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात की वजह से भी चर्चा का विषय बन गया. वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को प्रोत्साहित करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की उनकी सलाह की सराहना की.

–

एएमटी

Share