Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

फारूक अब्दुल्ला अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें: ओम प्रकाश राजभर

फारूक अब्दुल्ला अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें: ओम प्रकाश राजभर

अंबेडकर नगर, 24 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला के बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में आतंकवादी गतिविधियों पर बड़े पैमाने पर रोक लगी है और आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर की स्थिति में सुधार हुआ है. राजभर ने फारूक अब्दुल्ला पर गलतफहमियां फैलाने का आरोप लगाते हुए उनसे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को शायद देश में हुए बदलावों की जानकारी नहीं है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आतंकवादी गतिविधियों पर काफी हद तक विराम लगा है. उन्होंने कश्मीर का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां पहले होने वाली मारकाट की घटनाओं पर रोक लगी है और हालात में सुधार हुआ है. Prime Minister मोदी जब दूसरे देशों के दौरे पर जाते हैं, तो India को बुद्ध की धरती बताते हुए शांति, प्रेम और मैत्री का संदेश देते हैं. India लड़ाई-झगड़ा नहीं चाहता, बल्कि दूसरे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का पक्षधर है.

राजभर ने उत्तर प्रदेश की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में दंगों, कर्फ्यू और बड़े माफियाओं पर नियंत्रण हुआ है. कानून-व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार आया है. देश के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार हुआ है और लोग अमन-चैन तथा शांति को महत्व देते हैं. फारूक अब्दुल्ला को बयान देने से पहले स्थिति को समझना चाहिए और लोगों के बीच भ्रम पैदा करने से बचना चाहिए.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि करीब 60 वर्षों तक कांग्रेस की Government रही और फारूक अब्दुल्ला भी कांग्रेस के साथ रहे, लेकिन उस दौरान इस तरह के मुद्दों पर प्रभावी प्रयास नहीं किए गए. राजभर ने आरोप लगाया कि फारूक अब्दुल्ला का बयान गलतफहमी फैलाने वाला है. उन्होंने उनसे अपील की कि वह इस तरह के बयान न दें और अपने कथन के लिए देश से माफी मांगें.

–

पीएसके

Share