Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

महाराष्‍ट्र: पालघर में घर में घुसकर महिला की हत्या और लूट, यूपी से दबोचे गए दो आरोपी

महाराष्‍ट्र: पालघर में घर में घुसकर महिला की हत्या और लूट, यूपी से दबोचे गए दो आरोपी

पालघर, 24 अक्‍टूबर . महाराष्‍ट्र में पालघर Police को बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या और फिर सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार होने के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है. Police ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के पास से चोरी किए गए करीब 90 हजार रुपये मूल्य के सभी आभूषण बरामद किए गए हैं.

पालघर Police ने Saturday को बताया कि यह वारदात 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 11 अक्टूबर की सुबह 9:15 बजे के बीच हुई. पालघर के देवीशा रोड स्थित तुलसी दर्शन गिरिराज बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 201 में रहने वाली शोभा अनिलकुमार पंडित (61) को निशाना बनाया गया.आरोपियों ने घर में घुस कर दोनों अलमारियों का सामान खंगाला और सामान जमीन पर बिखेर दिया.

इसके बाद शोभा पंडित के गले से सोने की चेन और लॉकेट, कानों के आभूषण तथा पैरों की चांदी की पायल लूट ली. वारदात के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. इस मामले में 11 अक्टूबर को पालघर Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया.

पालघर के Police अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन और निर्देशों पर पालघर Police स्टेशन तथा स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा की अलग-अलग जांच टीमें गठित की गईं. Police टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया.

जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की लालगंज तहसील के ठेकमा बाजार निवासी रिंकू समशेर माली (36) और राजू वीरेंद्र जायसवाल (28) को हिरासत में लिया गया. पूछताछ और जांच के दौरान इस अपराध में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Police ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में चोरी किए गए सोने की चेन, कानों के आभूषण, गले का लॉकेट और चांदी की पायल सहित कुल 90,000 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है. Police की इस कार्रवाई से हत्याकांड की जांच में सफलता मिली है.

–

एएसएच/डीकेपी

Share