Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan  और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

इंफाल, 25 अक्टूबर . मणिपुर और Rajasthan से जुड़े एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

एक Police अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए जारी प्रयासों के तहत, सेनापति जिला Police ने सेनापति Police स्टेशन में मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज तीन मामलों के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रोमन राय (21) और अमित कुमार थापा (35) के रूप में हुई है. राय को कांगपोकपी जिले में गिरफ्तार किया गया, जबकि थापा को संबंधित जिलों की Police बलों की सहायता से बिष्णुपुर जिले में पकड़ा गया.

Police अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी काफी समय से फरार थे और मणिपुर में अवैध अफीम की खेती करने वालों को Rajasthan में सक्रिय मादक पदार्थों के तस्करों से जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में प्रमुख कड़ी होने का संदेह है.

इससे पहले, अदालत ने आरोपी अमित कुमार थापा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था.

Police अधिकारी के अनुसार, तीनों मामलों में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें हाल ही में पकड़े गए दो आरोपी भी शामिल हैं. इन दोनों पर मामलों में मुख्य आपूर्तिकर्ता होने का संदेह है.

अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और उनका पता लगाने तथा Rajasthan तक फैले इसके व्यापक संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है.

इस बीच, मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में अफीम के खेतों को नष्ट किया है.

सेना, असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), और मणिपुर Police ने राज्य के पहाड़ी जिलों में अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाए हैं. अवैध अफीम की खेती मुख्य रूप से छह पहाड़ी जिलों—कंगपोकपी, उखरुल, तामेंगलोंग, चंदेल, तेंगनुपाल, और सेनापति—में फैली हुई थी.

–

एमएस/

Share