अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ: दिल्ली से भोपाल तक एबीवीपी ने निकाली छात्र रैली, कांग्रेस पर अस्थिरता फैलाने का लगाया आरोप

Bhopal , 24 अक्टूबर . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. साथ ही अटल पथ पर बड़ी संख्या में छात्र रैली निकालकर कांग्रेस के संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए गए आरोपों का विरोध किया.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र ने कहा, “जिस प्रकार से अभी देखने मिल रहा है दिल्ली हो, पूरे देश भर में कहीं ना कहीं युवाओं को इकट्ठा करके, उनका माइंड सेट चेंज करके देश में एक अराजकता जैसा माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है. कहीं ना कहीं ऐसे बार-बार सुनने में आता है कि India को बांग्लादेश बना देंगे, दिल्ली का भी इतना बड़ा नेशनल प्रोटेस्ट हुआ, सुनने में बार-बार बोला गया कि सत्ता परिवर्तन करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा कि सत्ता परिवर्तन एक प्रक्रिया है जो वोटिंग के बाद होती है, जो चुनाव के बाद होती है. आप उसके थ्रू करिए. अगर आप सोचें कि इस देश को बांग्लादेश बना देंगे या नेपाल बना देंगे, तो विद्यार्थी परिषद, साथ में अन्य संगठन और जो इस देश का राइट अलाइंड युवा है, वो ऐसा नहीं होने देगा.
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “देश का युवा जो है, वो देश के लोकतंत्र को बचाने, देश के लोकतंत्र को अपनाने के पक्ष में होता है, न कि मुद्दे आधारित आंदोलन खड़े करके अराजकता फैलाने में होता है. आज पूरे देश का युवा लामबंद हो रहा है और पूरा देश का युवा जान रहा है कि देश के लिए किस प्रकार से षड्यंत्र करके देश के लोकतंत्र में अविश्वास पैदा करने का काम हो रहा है.”
एक अन्य छात्रा शुभासिनी सिंह ने कहा कि देखा जाए तो जेनरेशन गैप बहुत ज्यादा आ गई है. अगर देखा जाए तो इसे समझाने का सबसे अच्छा तरीका यही है. बड़े लोगों और युवा की सोच में बहुत अंतर आ चुका है. उनका मानना है कि लड़कियां अगर इस समय पर निकलेंगी, इस तरह के कपड़े पहनकर निकलेंगी, तो ये बहुत गलत है. आज के दौर में लड़कियां भी बहुत आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में हम दोनों को ही एक-दूसरे को समझना पड़ेगा. ऐसे में ये रैली जैसी चीजों भी बहुत जरूर है ताकि हम अपनी बातें भी उन्हें समझा सकें.
नेपाल और बांग्लादेश वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि ये बोलना बिल्कुल गलत है, क्योंकि India में इतनी सारी भाषाएं होने के बावजूद एकजुट रहना एक अच्छी चीज है. अगर इतनी विविधता के बीच भी हम एकजुट रह सकते हैं तो हमें India को बांग्लादेश बनाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. भारत, India था और हमेशा रहेगा.
जिला अधिवक्ता संघ Bhopal के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि हमारा समर्थन इसलिए है, क्योंकि ये देश विरोधी गैंग जॉर्ज सोरोस से पैसा लेकर यहां का वातावरण खराब कर रहे हैं. देश कानून से चलेगा, नीति के अनुसार संसद से चलेगा. हजार-दो हजार लोगों के खड़े हो जाने से सत्ता परिवर्तन नहीं होने वाला है. जो ऐसा सोचते हैं, वो भूल जाए, ये कभी नहीं हो सकता है. सत्ता परिवर्तन लोकतंत्र और प्रजातंत्र से बदलती है.
–
केके/डीकेपी


