
Mumbai , 17 अगस्त . अभिषेक कुमार और जन्नत जुबैर की दोस्ती और पर्दे पर केमिस्ट्री इन दिनों दर्शकों का ध्यान खींच रही है. दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, तो social media पर चर्चा शुरू हो जाती है. फैंस ने तो इस जोड़ी को एक खास नाम भी दे दिया है. social media पर अभिषेक और जन्नत की जोड़ी को ‘अभिनत’ कहा जा रहा है.
अब दोनों ने खुद भी इस प्यार और चर्चा पर बात की है. अभिषेक ने अपनी जोड़ी की तुलना सीधे Bollywood की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक शाहरुख खान और काजोल से कर दी.
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए जा रहे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए शो ‘द इंडियन गेम शो’ में अभिषेक से जब जन्नत के साथ उनकी जोड़ी को मिल रहे प्यार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि दर्शक दोनों को साथ देखकर काफी खुश होते हैं और उनकी जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं.
अभिषेक ने एक सवाल का जवाब बेहद मजेदार अंदाज में दिया. उन्होंने कहा, “लोग हमें शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी कह रहे हैं. मुझे लगता है कि जन्नत और मुझको मालदीव जाना चाहिए.” अभिषेक की यह बात सुनकर लोग हंस पड़े.
दरअसल, शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने ‘बाजीगर’, ‘करण अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.
अभिषेक की बात पर Actor करण कुंद्रा भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने उनकी टांग खींचते हुए कहा, ”ये गेम शो है, प्रेम शो नहीं है.” शो में यह पूरा पल हंसी-मजाक से भरा रहा.
अभिषेक और जन्नत की जोड़ी को लेकर चर्चा अचानक शुरू नहीं हुई है. इससे पहले दोनों को कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी साथ देखा गया था. शो के दौरान दोनों के बीच काफी दोस्ताना रिश्ता देखने को मिला. इसके बाद social media पर दोनों को साथ देखने की मांग और उनकी जोड़ी को लेकर चर्चाएं बढ़ने लगीं.
हालांकि, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन की ट्रॉफी जन्नत ने अली गोनी के साथ मिलकर अपने नाम की. जन्नत और अली ने शो में शानदार प्रदर्शन किया और आखिरकार विजेता बने.
–
पीके/एबीएम