
Mumbai , 18 अगस्त . कांग्रेस नेता असलम शेख, वेंकटेश और वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और Maharashtra Government पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा. उन्होंने Mumbai कांग्रेस की बैठक, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता, बेरोजगारी, महंगाई, सड़क निर्माण की गुणवत्ता और छात्रों के आंदोलन समेत कई मुद्दों पर बात की.
कांग्रेस नेता असलम शेख ने कहा कि Mumbai कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है. एसआईआर को लेकर उन्होंने दावा किया कि Mumbai में बड़ी संख्या में लोगों के नाम अभी तक डिजिटाइज नहीं हो पाए हैं. शिक्षकों और अधिकारियों को अलग-अलग Governmentी कार्यों में लगाने के कारण भी प्रक्रिया प्रभावित हुई. Mumbai जैसे बड़े शहर में प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचना और उसके मताधिकार को सुरक्षित रखना Government तथा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी.
उन्होंने कहा कि Government के पास जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट और बिजली बिल जैसे दस्तावेजों का डेटा मौजूद है. ऐसे में पात्र लोगों को परेशान करने के बजाय उपलब्ध डेटा के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाया जाना चाहिए. यदि किसी व्यक्ति की नागरिकता को लेकर संदेह है तो उसकी जांच की जाए, लेकिन इसके नाम पर बड़ी संख्या में आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.
असलम शेख ने Maharashtra में महिलाओं और बच्चियों के लापता होने, किसानों की आत्महत्या और बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी उठाए. Political बहस का केंद्र जनता की वास्तविक समस्याएं होनी चाहिए. बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में परेशान हैं और किसानों की समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की आवश्यकता है.
ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य करने और मराठी नहीं जानने वालों के लाइसेंस या परमिट रद्द करने के प्रस्ताव पर असलम शेख ने कहा कि मराठी सीखने के विचार से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. Maharashtra में काम करने वाले लोगों को मराठी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, लेकिन भाषा न जानने के कारण किसी व्यक्ति को रोजगार या परमिट से वंचित करना उचित नहीं है.
उन्होंने सुझाव दिया कि Government जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त भाषा कक्षाएं आयोजित करे और लोगों को मराठी सिखाने की व्यवस्था करे. India के संविधान के तहत नागरिकों को देश के किसी भी हिस्से में जाकर काम करने और रहने का अधिकार है. ऐसे में भाषा सीखने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, लेकिन इसे रोजगार छीनने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए.
वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस नेताओं पर हो रहे हमलों के संबंध में कांग्रेस नेता वेंकटेश ने भाजपा पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए अलग-अलग मुद्दों को Political बहस का केंद्र बनाया जा रहा है. स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देशभक्ति का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है. पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है और इस मुद्दे पर कांग्रेस को किसी से प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है.
सोनिया गांधी के संदर्भ में Union Minister की ‘इटैलियन खून’ वाली टिप्पणी पर वेंकटेश ने कहा कि ऐसे बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार के विवाद खड़े करती है.
राहुल गांधी के 22 अगस्त को पुणे में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर वेंकटेश और वर्षा गायकवाड़ ने अपनी राय रखी. वेंकटेश ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों, युवाओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे. वहीं, वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने संसद में लगातार उनकी आवाज उठाई. छात्रों के मुद्दों को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पुणे में होने वाला कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले की शिक्षा की विरासत से भी जुड़ा है.
उन्होंने Maharashtra के छात्रों और विशेषकर छात्राओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे और उनके मुद्दों को समझने का प्रयास करेंगे.
वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मराठी भाषा को लेकर नियम पहले से मौजूद हैं और Maharashtra में रहने वाले अधिकांश लोग मराठी समझते और बोलते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government को सड़क, महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने Mumbai की सड़कों और विभिन्न बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. गायकवाड़ ने कहा कि जब विपक्ष Government से जनता से जुड़े सवाल पूछता है तो बहस को दूसरे मुद्दों की ओर मोड़ दिया जाता है.
एसआईआर पर गायकवाड़ ने कहा कि मताधिकार संविधान द्वारा दिया गया महत्वपूर्ण अधिकार है और इसे सुरक्षित रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सत्यापन की प्रक्रिया केवल एक जगह बैठकर नहीं, बल्कि घर-घर जाकर की जानी चाहिए. जब तक प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित न हो, तब तक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए. बीएलओ और संबंधित अधिकारियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती कर घर-घर सत्यापन कराया जाना चाहिए.
भाजपा की नई टीम को लेकर वेंकटेश ने कहा कि पार्टी में कई पुराने नेताओं को ही नई जिम्मेदारियां दी गई हैं और इसे पूरी तरह नई टीम बताना उचित नहीं है. उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि आने वाले समय में इसका प्रभाव स्पष्ट होगा.
–
पीएसके/वीसी