आमिर खान अकेले नहीं, इन फिल्मी सितारों ने भी की हैं तीन-तीन शादियां

Mumbai , 5 जुलाई . Bollywood सुपरस्टार आमिर खान ने Sunday को गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली. रीना दत्ता और किरण राव के बाद यह आमिर खान की तीसरी शादी है.

आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं- Actor जुनैद खान और इरा खान. साल 2002 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की. इस शादी से उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ. हालांकि, साल 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया.

हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान अकेले ऐसे Actor नहीं हैं, जिन्होंने तीन शादियां की हैं. Actor संजय दत्त भी तीन बार शादी कर चुके हैं. उन्होंने पहली शादी 1987 में Actress ऋचा शर्मा से की थी. 1988 में दोनों की बेटी त्रिशला दत्त का जन्म हुआ. इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की. दोनों 2000 के दशक की शुरुआत में अलग हो गए और 2008 में उनका तलाक हो गया. इसी साल संजय दत्त ने एक निजी समारोह में मान्यता दत्त से शादी की. साल 2010 में उनके जुड़वां बच्चों, एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ.

मशहूर गायक किशोर कुमार ने भी चार शादियां की थीं. उन्होंने पहली शादी 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से की थी. दोनों का एक बेटा अमित कुमार है. साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद 1960 में उन्होंने दिग्गज Actress मधुबाला से शादी की.

मधुबाला जन्मजात हृदय रोग से लंबे समय तक बीमार रहीं और 1969 में उनका निधन हो गया. इसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में Actress योगिता बाली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता करीब दो साल ही चला और 1978 में दोनों का तलाक हो गया. फिर उन्होंने 1980 में Actress लीना चंदावरकर से शादी की और 1987 में अपने निधन तक दोनों साथ रहे.

Actor और राजनेता पवन कल्याण भी तीन बार शादी कर चुके हैं. उन्होंने पहली शादी 1997 में नंदिनी से की थी. बाद में दोनों अलग हो गए और 2008 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 2009 में Actress रेनू देसाई से शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. साल 2012 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद 2013 में पवन कल्याण ने रूसी Actress अन्ना लेजनेवा से शादी की. इस शादी से भी उनके दो बच्चे हैं.

तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों की जानी-मानी Actress लक्ष्मी ने भी तीन शादियां की हैं. उनकी पहली शादी से हुई थी. इस शादी से उनकी एक बेटी Actress ऐश्वर्या हैं. बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद लक्ष्मी ने 1975 में मलयालम Actor मोहन शर्मा से शादी की. कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और 1980 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद 1987 में उन्होंने Actor और निर्देशक शिवचंद्रन से शादी की और तब से दोनों साथ हैं.

Actress नीलिमा अजीम ने पहली शादी 1975 में Actor पंकज कपूर से की थी. इस शादी से उनके बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ. साल 1984 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 1990 में Actor राजेश खट्टर से शादी की. इस शादी से उनके बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ. साल 2001 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद 2004 में नीलिमा अजीम ने रज़ा अली खान से शादी की, लेकिन यह शादी भी बाद में तलाक पर खत्म हुई.

एएमटी/डीएससी

Leave a Comment