मुंबई: मानखुर्द इलाके में तीन मंजिला चॉल का हिस्सा गिरने से 6 की मौत, कई घायल

Mumbai , 5 जुलाई . Mumbai में जारी भीषण बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में Sunday को बड़ा हादसा हो गया. यहां जनता नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे चॉल संख्या पांच में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना की तीन झोपड़ीनुमा यूनिट्स अचानक भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बीएमसी ने इस हादसे की पुष्टी की है.

घटना की सूचना मिलते ही Mumbai Police, फायर ब्रिगेड, बीएमसी वार्ड स्टाफ और एंबुलेस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इमारत का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है. हालांकि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार Mumbai समेत Maharashtra के अलग-अगल इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के वजह से पेड़ गिरने या दूसरे कारणों से लोगों की मौत की खबर सामने आ रही हैं. इस क्रम में Sunday शाम को भारी बारिश के चलते एक बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा Mumbai के मानखुर्द इलाके में हुआ. यहां तेज बारिश के बीच इमारत गिर गई और कई लोग मलबे की चपेट में आ गए. शताब्दी हॉस्पिटल के डॉक्टर पटेल के अनुसार, लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. इन सभी को मृत घोषित कर दिया गया है. इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति घायल है.

एमएस/

Leave a Comment