Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

5-10 प्रतिशत निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की सोच से बाहर निकलें, भारत को बड़ी छलांग लगानी होगी: पीयूष गोयल

5-10 प्रतिशत निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की सोच से बाहर निकलें, India को बड़ी छलांग लगानी होगी: पीयूष गोयल

लंदन/New Delhi, 26 जून . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Friday को भारतीय उद्योग जगत से कहा कि वह केवल मामूली निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की मानसिकता से बाहर निकले. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि India को वैश्विक व्यापार में बड़ी ताकत बनना है, तो सिर्फ छोटी-छोटी बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं होगी.

लंदन में आयोजित एक बिजनेस प्लेनरी सेशन को संबोधित करते हुए Union Minister पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय निर्यातकों को सालाना 5 से 10 प्रतिशत निर्यात वृद्धि पर संतुष्ट नहीं होना चाहिए. उनका कहना था कि इतनी वृद्धि तो वैश्विक व्यापार की सामान्य रफ्तार के बराबर है और यह India की वास्तविक क्षमता को नहीं दर्शाती.

उन्होंने कहा, “अक्सर हम अपने आरामदायक माहौल में फंस जाते हैं और 5, 7 या 10 प्रतिशत की वृद्धि को बड़ी सफलता मानने लगते हैं.” उन्होंने याद दिलाया कि दुनिया का कुल व्यापार हर साल लगभग 4 से 5 प्रतिशत की दर से बढ़ता है.

पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि यदि India को वैश्विक व्यापार में अग्रणी देश बनना है, तो उसे केवल मामूली बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि India को वैश्विक बाजारों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और नए व्यापारिक अवसरों का पूरा लाभ उठाकर बड़े स्तर पर निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य रखना होगा.

मंत्री ने कहा कि India ने अभी तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अपने निर्यात की संभावनाओं का केवल एक छोटा हिस्सा ही हासिल किया है. उन्होंने भारतीय कंपनियों से उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने, मशीनीकरण अपनाने, ब्रांडिंग मजबूत करने और बेहतर पैकेजिंग पर ध्यान देने की अपील की, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकें.

पीयूष गोयल ने व्यापक मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि India के बढ़ते व्यापारिक समझौते भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खोल रहे हैं और कंपनियों को यूके जैसे बड़े बाजारों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए.

उन्होंने बताया कि यूके ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, ब्रिटेन का कुल वस्तु एवं सेवा व्यापार लगभग 900 अरब पाउंड का है, जबकि India और यूके के बीच द्विपक्षीय व्यापार फिलहाल लगभग 45 से 60 अरब पाउंड के बीच है. इससे स्पष्ट है कि लगातार वृद्धि के बावजूद ब्रिटेन के कुल व्यापार में India की हिस्सेदारी अभी भी अपेक्षाकृत कम है.

पीयूष गोयल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) 15 जुलाई से लागू होने वाला है. माना जा रहा है कि इस समझौते से दोनों देशों के कारोबारियों को बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे.

–

डीबीपी

Share