Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

34 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं से विकसित बिहार को मिलेगी नई गति : एनडीए नेता

34 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं से विकसित बिहार को मिलेगी नई गति : एनडीए नेता

वैशाली, 21 नवंबर . Prime Minister मोदी ने Saturday को गंगा नदी पर बने ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण किया. उन्होंने 34,470 करोड़ रुपए के करीब 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारंभ कर बिहार को अभूतपूर्व सौगातें दीं. पीएम मोदी ने इस दौरान एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे. एनडीए के नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता पीएम मोदी से बहुत प्रेम करती है.

वैशाली में मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि मेरे संसदीय क्षेत्र में यह कार्यक्रम हुआ, जो कि भव्य था. Prime Minister ने हमारे क्षेत्र की एक पुरानी मांग को भी पूरा किया. इस दौरान उन्होंने मेरे पिता को याद किया. राघोपुर एक ऐसा इलाका है, जो अक्सर बाढ़ की चपेट में आ जाता था, जिससे वहां की एक बड़ी आबादी मुख्यधारा से कट जाती थी. इस पुल के बनने से न केवल यह समस्या हल हुई है, बल्कि Prime Minister ने मेरे ही संसदीय क्षेत्र हाजीपुर की धरती से बिहार की जनता को हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी दी है. ये पहल ‘विकसित बिहार’ को मजबूत करेंगी और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देंगी. खराब मौसम और छठ पूजा के ठीक बाद भी लोगों की भारी भीड़ का उमड़ना Prime Minister के प्रति बिहार के लोगों के गहरे लगाव को साफ तौर पर दर्शाता है. बिहार के लोग पीएम मोदी से बहुत प्यार करते हैं.

चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट किया कि पीएम मोदी के साथ अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का क्षण है. यह सेतु हाजीपुर संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के लाखों लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास, व्यापार और समृद्धि के नए अवसरों के द्वार खोलेगा. यह दिन इसलिए भी विशेष है, क्योंकि मेरे नेता और मेरे पिता रामविलास पासवान का दशकों पुराना सपना साकार हुआ है. उन्होंने सांसद रहते हुए अपने संसदीय क्षेत्र को Patna और मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया था और इसके लिए निरंतर प्रयास किए थे, लेकिन विरोधी Government होने की वजह से यह परियोजना अधर में लटकी रही, खासकर राघोपुर के लोगों को वर्षों से जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. उन्हें दूर करने के लिए उन्होंने हमेशा प्रयास किया. यह केवल एक पुल नहीं, बल्कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी आकांक्षाओं और विकास के नए संकल्प का प्रतीक है.

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी ने वैशाली जिले में बहुप्रतीक्षित ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण किया. पूर्व सीएम नीतीश कुमार की दूरदृष्टि एवं संकल्प से साकार कच्ची दरगाह-राघोपुर–बिदुपुर छह-लेन का पुल बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा. यह पुल आवागमन को सुगम बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं रोजगार के अवसरों तक पहुंच को बेहतर बनाएगा और क्षेत्रीय विकास को सशक्त करेगा. बिहार के विकास एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस लोकतंत्र की पावन धरती पर पीएम मोदी ने स्पष्ट तौर पर विकसित बिहार को साकार करने के लिए 34,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. बिहार अब विकसित बनेगा.

Union Minister जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की जनता की सेवा की है, और इसी वजह से आज जो पुल बना है, उसका नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. पीएम मोदी ने इसे देश को समर्पित किया. पीएम मोदी ने 34,000 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन किया. नीतीश सेतु आवागमन को सुगम बनाने के साथ उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच विकास की दूरी कम करेगा और बिहार के लिए कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार खोलेगा.

नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बिहार Government में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था, पीएम मोदी ने राज्य का दौरा किया और बिहार की जनता को नीतीश सेतु की सौगात दी. बिहार में सभी लोग खुश हैं.

इसी बीच नीतीश सेतु को लेकर विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार से कोई मतलब है क्या? कभी बिहार के सुख-दुख में रहे हैं क्या, साथी बने हैं क्या? जब भी बिहार में कोई संकट काल आता है तो यहां से भाग जाते हैं. 15 वर्षों तक उनके माता-पिता की Government रही है. बिहार को उस समय बदनाम किया गया था, बिहार विनाश की ओर चल दिया था और कोई विकास नाम की चीज नहीं थी. आतंक का राज था, गुंडाराज था, जंगलराज था, लेकिन एनडीए के शासन में बिहार प्रगति के पथ पर है.

BJP MP रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या विपक्ष कभी कोई अच्छी बात भी कहेगा? इसे हमारे सामने ही बिहार Government और India Government ने मिलकर बनाया है. यह बहुत सुंदर बना है. अब अगर उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता, तो न आए. झूठे आरोपों पर क्या ही कहा जाए? हमारा तो बस यही कहना है कि काम को देखिए.

–

डीकेएम/वीसी

Share