Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘सांसदों को खरीदा जा रहा है, खरीद-फरोख्त का धंधा किसने शुरू किया’, अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा

‘सांसदों को खरीदा जा रहा है, खरीद फरोख्त का धंधा किसने शुरू किया’, अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा

‘सांसदों को खरीदा जा रहा है, खरीद-फरोख्त का धंधा किसने शुरू किया’, अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा

Mumbai , 22 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने चुनाव आयोग की एसआईआर, कथित वोट चोरी, सांसदों की खरीद-फरोख्त के आरोपों समेत कई विवादों पर प्रतिक्रिया दी.

सांसदों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर सावंत ने कहा, “कल मैंने खबर सुनी कि सांसदों को खरीदा जा रहा है. सांसदों और विधायकों को खरीदने का यह धंधा किसने शुरू किया? क्या भाजपा के अलावा कोई और है? किसी को खरीदने के लिए पैसे की जरूरत होती है, और मेरे पास वो पैसे नहीं हैं. तो फिर, किसके पास पैसे हैं? इलेक्टोरल बॉन्ड और पीएम केयर्स फंड किसके पास हैं? इन सभी तक किसकी पहुंच है? आप Maharashtra से गए 50-42 विधायकों के बारे में जानते हैं. उस समय ’50 खोखे, एकदम ओके’ का नारा लगा था. ‘खोखे’ का क्या मतलब है? इसका मतलब है 1 करोड़ रुपए.”

एसआईआर और कथित वोट चोरी के विवाद पर उन्होंने कहा, “2024 के Lok Sabha चुनाव के बाद एनडीए ने जितनी धांधली, घोटाले और भ्रष्टाचार किए, उसका पता सामान्य पब्लिक को भी चलने लगा है. मैंने संसद में भी बोला था कि शाम 5 बजे के बाद भी 40-42 लाख लोगों ने वोटिंग की. अगर वे पारदर्शी रहते तो वीडियो दिखाते. लेकिन नहीं दिखाया. वही काम बंगाल में भी किया. कितने लोगों के नाम काटे गए. 90-92 लाख लोगों के नाम काट दिए गए. संविधान ने हिंदुस्तान के नागरिक को वोट करने का जो अधिकार दिया, वही छीना जा रहा है.”

सावंत ने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. शीतकालीन सत्र और परिसीमन को लेकर भी उन्होंने Government पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि Government चर्चा से भाग रही है और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है.

‘रामायण’ फिल्म और धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर उन्होंने कहा, “मैंने तुलसीदास की ‘रामायण’ सुनी और पढ़ी है. हमारे बचपन में, हमारे इलाके में रहने वाले उत्तर भारतीय लोग दशहरा के दौरान रामलीला का आयोजन करते थे. हम बेसब्री से आखिरी दिन का इंतजार करते थे, ताकि भगवान राम को आते और रावण का वध करते हुए देख सकें. इसी तरह मेरा रामायण से परिचय हुआ. मुझे जो बात समझ नहीं आती, वह यह है कि किसी किताब या फिल्म का निर्माता या फिल्ममेकर इसे पैसे कमाने के लिए बनाता है, और साथ ही समाज को कोई संदेश देने की कोशिश भी करता है. अब, एक व्यक्ति तुलसीदास रामायण के बारे में बयान देता है, जबकि दूसरा व्यक्ति ‘रामायण’ के किसी दूसरे संस्करण के बारे में बात करता है.”

सावंत ने कहा कि ‘रामायण’ आस्था का विषय है और इस पर विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है. धार्मिक ग्रंथों और फिल्मों को लेकर बयानबाजी से समाज में भ्रम फैलता है.

–

एससीएच/एबीएम

Share