कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हिंदू व सनातन विरोधी : सुधांशु त्रिवेदी

Lucknow, 22 नवंबर . BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने Sunday को कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक पर जमकर निशाना साधा. सांसद ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को हिंदू धर्म और सनातन धर्म विरोधी करार दिया.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम (तिरुपरनकुंद्रम) पर्वत पर द्वीप प्रज्वलित करने के लिए ‘दीपाथून’ कार्यक्रम को लेकर Supreme Court का स्पष्ट निर्णय आया कि 24 नवंबर को कुछ निश्चित शर्तों के तहत वहां पर द्वीप प्रज्वलित करने दिया जाए. इंडिया गठबंधन की तमिलनाडु Government द्वारा ये कहना कि वे इस निर्णय को लागू नहीं करेंगे ये कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के संविधान विरोधी मानसिकता का परिचायक है. इसके साथ यह उनकी हिंदू धर्म और सनातन धर्म विरोधी मानसिकता का भी परिचायक है.
BJP MP ने कहा कि उनका ये कहना कि वो इसमे रिव्यू पिटीशन में जाएंगे, जबकि इससे पूर्व मद्रास हाईकोर्ट में दो बार, Supreme Court के निर्णय के बाद उनका ये कहना कि वे इसे लेकर रिव्यू पिटीशन दायर करेंगे दर्शाता है कि 2022 से ‘सनातन धर्म उन्मूलन सम्मेलन’ कार्यक्रम हो, कभी इसके लिए बैक्टिरिया, वायरस और एचआईवी जैसी अपमानजनक बातों का जिक्र उनके शब्दों में ही नहीं बल्कि मन और कर्म में भी है.
उन्होंने कहा कि हम यह भी बताना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कालखंड के किसी भी इतिहास में, 90 के दशक से लेकर अब तक, उत्तर-दक्षिण-पूर्व-पश्चिम भारतीय धर्म और हिंदू संस्कृति को लेकर पूरी तरह से घृणा से भरे हुए हैं. BJP MP ने कहा कि हमारा ये स्पष्ट कहना है कि Supreme Court का निर्णय त्वरित प्रभाव से और यथावत लागू करना चाहिए.
इससे पहले BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली के बयान पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने कि उनकी Governmentों में लोकतंत्र के पीछे राजतंत्र का अहंकार छिपा था.
कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि ‘कुछ कांग्रेस नेताओं ने मोदी के खिलाफ जांच रुकवाई. इस बयान के बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई.
New Delhi में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोइली ने एक गंभीर रहस्य से पर्दा उठा दिया. उनके बयान से स्पष्ट हो गया कि लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस की Governmentों में लोकतंत्र किस पैरामीटर पर चलता था.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोइली ने यह साफ कर दिया है कि गृह मंत्री अमित शाह और Prime Minister Narendra Modi (जो उस समय Gujarat के Chief Minister थे) के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर फैसला कांग्रेस पार्टी ले रही थी. मुझे नहीं लगता कि इस आरोप को स्वीकार करने का इससे ज्यादा सीधा कोई और तरीका हो सकता है. जांच एजेंसी और न्यायिक प्रक्रिया को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा था. यह इस पूरे मामले का पहला स्पष्ट निष्कर्ष है.
–
एमएस/वीसी


