Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश: प्राचीन मंदिर तोड़े जाने पर जगन ने की निंदा, मुख्यमंत्री नायडू पर साधा निशाना

आंध्र प्रदेश: प्राचीन मंदिर तोड़े जाने पर जगन ने की निंदा, Chief Minister  नायडू पर साधा निशाना

अमरावती, 23 नवंबर . वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व Chief Minister वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति जिले में सदियों पुराने अभय अंजनेया स्वामी मंदिर को तोड़े जाने की निंदा की है. उन्होंने मंदिर तोड़े जाने को लेकर Chief Minister चंद्रबाबू नायडू की Government पर निशाना साधा.

जगन मोहन रेड्डी ने Monday को social media के जरिए इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंदिरों की सुरक्षा और आंध्र प्रदेश की धार्मिक विरासत को लेकर चिंता जताई. उन्होंने लिखा, “हे राम! मंदिरों को बचाइए! आंध्र प्रदेश को बचाइए! चंद्रबाबू नायडू के शासन में ऋषि का सिलसिला जारी है.”

वाईएसआरसीपी प्रमुख ने कहा कि अंजनेयापुरम में सदियों पुराने अभय अंजनेया स्वामी मंदिर को बुलडोजर से गिराया जाना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर हमला है और यह बेहद परेशान करने वाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर को तोड़ने से पहले किसी वैकल्पिक रास्ते या अन्य समाधान पर विचार नहीं किया गया.

जगन ने तिरुमाला के ऐतिहासिक हजार स्तंभों वाले मंडप को नष्ट किए जाने, कृष्णा पुष्करालु के दौरान विजयवाड़ा में 40 मंदिरों को तोड़े जाने और बदवेल के कासीनायना ज्योति क्षेत्र में हुई कार्रवाई का भी उल्लेख किया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की संरचनाओं को लगातार नष्ट किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी Government ने देशभर में मंदिरों के निर्माण और पुनरुद्धार के लिए श्रीवानी ट्रस्ट की स्थापना की थी, जबकि चंद्रबाबू नायडू की Government विरासत स्थलों को बुलडोजर से गिरा रही है. जगन ने सवाल किया कि क्या Government सनातन धर्म की रक्षा को इसी तरह परिभाषित करती है.

इस बीच, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष भूमना करुणाकर रेड्डी ने भी रेनिगुंटा मंडल के अंजनेयापुरम में राष्ट्रीय राजमार्ग-716 के विस्तार के लिए प्राचीन अभय अंजनेया स्वामी मंदिर को गिराए जाने की कड़ी निंदा की. उन्होंने Chief Minister चंद्रबाबू नायडू और उपChief Minister पवन कल्याण की सनातन धर्म की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए.

एक वीडियो बयान में भूमना ने आरोप लगाया कि गठबंधन Government ने राजमार्ग के मार्ग में बदलाव की संभावना होने के बावजूद सदियों पुराने मंदिर को गिरा दिया. उन्होंने सवाल किया कि क्या मंदिरों और हिंदू धर्म की रक्षा करने का यही Government का तरीका है.

भूमना ने मंदिर के आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां स्थापित देवता को स्वयंभू माना जाता था और उनका संबंध महर्षि अगस्त्य की पत्नी लोपामुद्रा से बताया जाता है. उन्होंने दावा किया कि अन्नमाचार्य ने अपनी रचनाओं में इस देवता की स्तुति की थी और पल्लव शासकों ने करीब 1,400 साल पहले मंदिर के गोपुरम और पवित्र सरोवर का निर्माण कराया था.

उन्होंने यह भी कहा कि कांची के संत चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती और जयेंद्र सरस्वती ने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए थे. भूमना ने कार्तिक Monday के शुभ अवसर पर वैदिक पुजारियों की देखरेख के बिना जेसीबी मशीनों से मंदिर गिराए जाने को अपवित्र कृत्य बताया.

उन्होंने याद दिलाया कि ब्रिटिश प्रशासन ने मंदिर के महत्व को देखते हुए मामंदूर के पास अंजनेयापुरम रेलवे स्टेशन स्थापित किया था. भूमना ने यह आरोप भी लगाया कि करकंबाडी के आसपास प्रभावशाली और संपन्न निवेशकों की संपत्तियों को बचाने के लिए राजमार्ग के मार्ग में बदलाव किया गया, लेकिन ऐतिहासिक मंदिर को बचाने का प्रयास नहीं किया गया.

उन्होंने सवाल किया कि सनातन धर्म की रक्षा का दावा करने वाली Government आखिर एक पवित्र मंदिर को गिराकर श्रद्धालुओं की भावनाओं को कैसे आहत कर सकती है.

–

डीएससी

Share