मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी सेवा में बने रहेंगे: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 24 नवंबर . Madhya Pradesh के आउटसोर्स कर्मचारी के लिए खुशखबरी आई है, क्योंकि राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने यह ऐलान किया है कि आउटसोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा.
Chief Minister निवास (संवाद भवन) में Tuesday को विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर करने के संबंध में फैलाई जा रही बात भ्रामक है, राज्य Government कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. किसी भी आउट सोर्स कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में वर्तमान में जारी व्यवस्था कायम रहेगी.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसी Government की ताकत और पहचान कर्मचारियों की बुलंदी से होती है. कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर बढ़ेगा. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकसित Madhya Pradesh के निर्माण के लिए राज्य Government और अधिकारी-कर्मचारी एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं. इस अवसर पर Madhya Pradesh राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 40 कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने Chief Minister मोहन यादव का गजमाला से भव्य स्वागत किया. साथ ही शासकीय सेवाओं में नियुक्ति और कार्यरत कर्मचारियों के लिए दो संतान की सीमा की नीति को अनिवार्यत: समाप्त करने, पदोन्नति, वेतन भत्तों में वृद्धि सहित अनेक कल्याणकारी निर्णयों के लिए कर्मचारी संगठनों ने Chief Minister यादव का आभार व्यक्त किया.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Government नीतियां बनाती है, योजनाएं तैयार करती है, लेकिन उन्हें लागू कर अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद को लाभ हमारे कर्मचारी ही दिलवाते हैं. कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा राज्य Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कर्मचारियों के प्रति संवेदनाएं रखनी चाहिए. कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने में आत्मीय सुख होता है, जिसका प्रकटीकरण नहीं किया जा सकता है. कर्मचारियों के कल्याण के लिए निर्णय भी इसी प्रकार के कार्य हैं. राज्य Government ने शासकीय सेवकों के लिए दो बच्चे की सीमा की नीति को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदोन्नति में कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अर्हता से छूट दी गई है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्तियों का क्रम जारी रहेगा. प्रदेश के सभी विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है. इससे परिणामस्वरूप कई विभागों में युवा ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई है. Chief Minister यादव ने कहा कि राज्य Government ने कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर प्रोफेशियन्सी सार्टिफिकट टेस्ट सहित लगभग 26 प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण किया है. कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन भत्तों में कोई विलंब नहीं होना चाहिए. दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवार की सहायता के लिए अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है. इसमें विभागों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है.
स्कूल शिक्षा विभाग ने ही एक हजार से अधिक अनुकंपा नियुक्ति दी हैं. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से सहमति लेने की असंगत प्रथा को खत्म किया गया है. राज्य Government ने अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न विषयों और उनकी परेशानियों को बारीकी से समझने के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग का गठन किया है.
–
एसएनपी/डीकेपी


