Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर बंद कमरे की बातचीत पर टिप्पणी उचित नहीं : योगेंद्र यादव

सपा कांग्रेस सीट शेयरिंग पर बंद कमरे की बातचीत पर टिप्पणी उचित नहीं : योगेंद्र यादव

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर बंद कमरे की बातचीत पर टिप्पणी उचित नहीं : योगेंद्र यादव

Mumbai , 24 नवंबर . ‘India जोड़ो अभियान’ के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत, पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन, और अपने पिता व पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की हत्या की कथित साजिश को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बात की.

Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत पर योगेंद्र यादव ने कहा, “किसी भी गठबंधन में, सीट-बंटवारे को लेकर चर्चा अक्सर लंबी खिंच जाती है. हमने पहले भी ऐसा होते देखा है, जैसे कि अकाली दल और भाजपा के बीच भी हुई थी. एक शुभचिंतक के तौर पर मेरी यही उम्मीद है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत जल्द से जल्द पूरी हो जाए.”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा क्या इन चर्चाओं को सार्वजनिक करने की कोई जरूरत है? मेरी अपनी समझ है कि बंद दरवाजे के अंदर क्या बातचीत हो रही है, उसका हमें पता नहीं है. हमें उम्मीद है कि बंद दरवाजे में उचित बात हो रही होगी.”

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर योगेंद्र यादव ने कहा, “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन पंजाब के लिए कोई नई बात नहीं है. बहुत साल से उनका गठबंधन चलता आ रहा था. ऐसे में उन्हें जनता को बताना चाहिए कि उनका अलायंस क्यों टूटा था.”

उन्होंने कहा, “अकाली दल ने ऐसा क्यों कहा था कि भाजपा किसान विरोधी है. क्या अकाली दल ने अपना ओपिनियन बदल लिया है. भाजपा ने अकाली दल के बारे में तमाम बातें कही थी. उसके भ्रष्टाचार के बारे में भी कही थी. ऐसे में गठबंधन के बाद जनता के सामने इस पर बात करनी चाहिए.”

Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पिता राजीव गांधी की हत्या की साजिश वाली टिप्पणी को लेकर योगेंद्र यादव ने कहा, “इसके प्रमाण सार्वजनिक रूप से जरूर आने चाहिए. देश के Prime Minister की हत्या कोई छोटा सवाल नहीं है. इसके प्रमाण कायदे से जनता के सामने आने चाहिए. यह बहुत संवेदनशील मामला है और देश को अधिकार है कि वह सच्चाई को जाने.”

–

एससीएच/वीसी

Share