Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

किसानों को खाद नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, भाजपा ने हर वर्ग को दिया धोखा : अखिलेश यादव

किसानों को खाद नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, भाजपा ने हर वर्ग को दिया धोखा : अखिलेश यादव

Lucknow, 23 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा Government पर किसानों और नौजवानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन Government किसानों को डीएपी और यूरिया जैसी जरूरी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, वहीं पढ़े-लिखे युवाओं के सामने नौकरी और रोजगार का संकट खड़ा है. निवेश के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीन पर न कंपनियां लगीं और न ही कारखाने स्थापित हुए.

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और नौजवानों को आगे बढ़ाए बिना देश की तरक्की संभव नहीं है. भाजपा ने किसानों और युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया. Samajwadi Party किसानों और नौजवानों को साथ लेकर सभी वर्गों के विकास के लिए काम करेगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय फर्जी कहानियां गढ़ने में जुटी है. गन्ना, आलू और धान उत्पादक किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है.

Government में बिचौलियों का दबदबा है और वे मुनाफाखोरी कर रहे हैं. इससे किसान और खेती दोनों संकट में हैं. सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा Government में युवाओं के सामने नौकरी, रोजगार और जीवनयापन का गंभीर संकट है. बड़ी संख्या में शिक्षित नौजवान बेरोजगार हैं और उन्हें अपनी योग्यता के अनुरूप काम नहीं मिल रहा है. इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा Government की है.

उन्होंने कहा कि Government ने निवेश को लेकर बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन ये दावे जमीन पर दिखाई नहीं देते. न कंपनियां स्थापित हुईं और न ही कारखाने लगे.

अखिलेश यादव ने भाजपा Government पर भ्रष्टाचार और संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ, लूट और बेईमानी इस Government की पहचान बन गई है. भ्रष्टाचार चरम पर है और बजट की लूट हो रही है. भाजपा Government ने संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है. शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है.

उन्होंने भाजपा को शिक्षा और परीक्षा विरोधी बताते हुए कहा कि Government युवाओं के भविष्य के प्रति गंभीर नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी, रोजगार और विकास जैसे मुद्दे नहीं हैं. पार्टी नफरत की राजनीति करती है और बेईमानी तथा धांधली के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करती है. हालांकि, जनता अब भाजपा की चाल और चालबाजी को समझ चुकी है.

सपा प्रमुख ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा Government का सफाया होगा और Samajwadi Party प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि समाजवादी Government बनने पर किसानों, नौजवानों, महिलाओं और गरीबों के हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे. प्रदेश में सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा.

विकेटी/एमएस

Share