Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

मद्रास हाईकोर्ट का मदुरै अधिकारियों को निर्देश, तिरुपरनकुंद्रम दीपम पर Supreme Court के आदेश का करें पालन

मद्रास हाईकोर्ट का मदुरै अधिकारियों को निर्देश, तिरुपरनकुंद्रम दीपम पर Supreme Court के आदेश का करें पालन

मदुरै, 24 नवंबर . मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने Tuesday को जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वह तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर ‘कार्तिगई दीपम’ जलाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश का पालन करे. बेंच ने कहा कि ऐसा लगता है कि अधिकारियों ने समारोह के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं.

जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन और जस्टिस सुमति ने यह टिप्पणी मदुरै में त्योहार से पहले लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान की.

जजों ने पहाड़ी पर दीपक जलाने को कहा और प्रशासन को Supreme Court के आदेश का पालन करने का निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया.

Supreme Court ने 20 नवंबर को मदुरै जिला प्रशासन को 24 नवंबर को खंभे पर त्योहार का दीपक जलाने का निर्देश दिया था. तमिलनाडु Government ने इस निर्देश की समीक्षा के लिए एक याचिका दायर की थी.

Tuesday को Supreme Court में छुट्टी का दिन था, इस याचिका पर सुनवाई होनी बाकी थी. हाईकोर्ट के सामने चुनौती धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों से जुड़ी थी.

याचिकाकर्ता ने इन प्रतिबंधों को हटाने की मांग की, जबकि राज्य Government ने इनका बचाव करते हुए कहा कि ये सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और जिला प्रशासन को Supreme Court के निर्देश का पालन करने में मदद देने के लिए एक एहतियाती कदम हैं.

सुनवाई के दौरान तमिलनाडु Government ने उस ढांचे के बारे में भी अपना पक्ष रखा, जहां दीपक जलाया जाना था.

Government ने बेंच को बताया कि वे पहाड़ी पर मौजूद ढांचे को एक पत्थर का खंभा मानते हैं, न कि ‘दीपक जलाने का खंभा’ (लैंप पोस्ट).

राज्य Government ने कहा कि Supreme Court का आदेश पहाड़ी और उसके आसपास के इलाके पर लागू होता है और यह केवल दीपक जलाने तक ही सीमित नहीं है.

उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के लिए इस अंतरिम निर्देश को लागू करने पर जोर देना अनिवार्य नहीं है. समारोह को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण तिरुपरनकुंद्रम में दो दिनों तक तनाव का माहौल रहा.

समीक्षा याचिका लंबित होने के कारण सवाल यह था कि क्या प्रशासन त्योहार के दिन खंभे पर दीपक जलाएगा या फिर Supreme Court द्वारा राज्य Government की याचिका पर सुनवाई होने तक समारोह को टाल देगा.

किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला प्रशासन और Police ने पूरे तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा बढ़ा दी थी.

सुनवाई समाप्त करते हुए बेंच ने पहले से किए गए इंतजामों पर ध्यान दिया और दोहराया कि दीपक जलाने के संबंध में Supreme Court के निर्देश का पालन किया जाना चाहिए.

–

एससीएच/वीसी

Share