Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सीट शेयरिंग से बड़ा मुद्दा है यूपी से भाजपा को बाहर करना : अभिषेक दत्त

सीट शेयरिंग से बड़ा मुद्दा है यूपी से भाजपा को बाहर करना : अभिषेक दत्त

New Delhi, 22 नवंबर . कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने पर विवाद, 2027 के यूपी चुनावों के लिए ‘आप’ की तैयारियों, गरीबी कम होने और सोना खरीदने में कमी आने को लेकर पीएम मोदी के दावे और सीट-बंटवारे पर अखिलेश यादव के रुख समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की पुरानी अपील पर अभिषेक दत्त ने कहा, “पीएम मोदी के आने के बाद लोगों ने सोना बंद कर दिया है. पीएम मोदी ने 2013 में वादा किया था कि बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी Government. पीएम मोदी के आते ही कमरतोड़ महंगाई से पूरा देश परेशान है. गोल्ड लगातार गिरा, जिससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ. ये वही पीएम हैं, जिन्हें 450 रुपए का सिलेंडर महंगा लगता था, आज 1000 रुपए के सिलेंडर से लोग परेशान हैं. कांग्रेस के समय 17000 रुपए का मंगलसूत्र आता था और आज 150000 रुपए है.”

उन्होंने कहा कि Government के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है. गरीबी कम होने के दावे के बावजूद आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है. सोने की कीमतों में गिरावट से आम निवेशकों और महिलाओं को नुकसान हुआ है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या Government ने पहले से ही उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की योजना बनाई थी.

2027 के यूपी चुनाव को लेकर अभिषेक दत्त ने कहा, “2027 में यूपी से भाजपा साफ है. उनकी वजह से आज पूरा उत्तर प्रदेश परेशान है. चाहे बुनकर समुदाय हो, किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों, ओबीसी हों या एससी हों, हर कोई इस Government से दुखी है. लोग श्री राम मंदिर के नाम पर दिए गए दान और चढ़ावे की चोरी और धार्मिक भावनाओं के शोषण को लेकर भी नाराज हैं. पूरा यूपी उन्हें बाहर करना चाहता है. सीट शेयरिंग से बड़ा सवाल है कि हम सब मिलकर यूपी से भाजपा को बाहर करें.”

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने पर मचे विवाद पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, “जब अखिलेश यादव गोरखपुर जाते हैं तो उनके लिए पर्याप्त Police इंतजाम नहीं किए जाते. उस दिन मैं खुद गोरखपुर में था. उनसे मिलने के लिए लाखों लोग आए थे, लेकिन सड़कों पर मुझे एक भी Policeकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी नहीं दिखा. ऐसा लग रहा था कि उस दिन पूरा प्रशासन सो रहा था. वहीं, जब ओवैसी साहब आते हैं, तो उन्हें बार-बार ‘सैल्यूट’ दिया जाता है. ‘सैल्यूट’ एक प्रतीकात्मक इशारा है और हो सकता है कि भाजपा ने उनका कद बढ़ाने के लिए ऐसा किया हो.”

उन्होंने कहा, “लेकिन मेरा भाजपा से कहना है कि जब भी विपक्ष के बड़े नेता उत्तर प्रदेश में आए, तो उनसे मिलने के लिए लाखों लोग आते हैं. दिल्ली Police की तरह वे आंख बंद नहीं करें. जब राहुल गांधी इंडिया गेट पर थे तो दिल्ली Police गायब हो जाती थी. उसी तरह वे लोग यूपी जाते हैं, तो Police गायब हो जाती है.”

–

एससीएच/वीसी

Share