एससीओ फोरम से सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगा नया आयाम, ‘इंद्रप्रस्थ कम्युनिके’ बनेगा मार्गदर्शक आधार: संस्कृति मंत्रालय सचिव

New Delhi, 22 नवंबर . संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने Sunday को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम India की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सभ्यतागत, सांस्कृतिक और जन-स्तरीय संबंधों को और मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि इस पहल की परिकल्पना Prime Minister Narendra Modi ने की थी और यह विभिन्न देशों के लोगों, विशेषकर युवाओं, कलाकारों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
से बातचीत में विवेक अग्रवाल ने कहा कि इस फोरम का मुख्य उद्देश्य एससीओ सदस्य देशों को सभ्यतागत संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और साझा विरासत के माध्यम से करीब लाना है. उन्होंने कहा कि जब विभिन्न देशों के लोग एक-दूसरे की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को बेहतर तरीके से समझते हैं, तो इससे वैश्विक शांति, सद्भाव और साझा समृद्धि को बढ़ावा मिलता है.
राष्ट्रीय राजधानी में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के समापन पर अपनाए गए ‘इंद्रप्रस्थ कम्युनिके’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “इसमें सभी सदस्य देशों द्वारा रखे गए विचारों, चर्चाओं और भविष्य की कार्ययोजना को दस्तावेज के रूप में संकलित किया गया है. यही दस्तावेज भविष्य में एससीओ के तहत होने वाले सांस्कृतिक और सभ्यतागत कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शक आधार बनेगा.”
विवेक अग्रवाल ने आगे कहा, “सदस्य देशों के बीच अधिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संयुक्त प्रदर्शनियों, कलाकारों के आवासीय कार्यक्रमों और सांस्कृतिक विविधता को साझा करने के अवसरों को बढ़ावा देना इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है. इससे सदस्य देशों के बीच पारस्परिक समझ और सहयोग और मजबूत होगा.”
इससे पहले मीडिया से बातचीत में Pakistan सहित एससीओ सदस्य देशों की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत बेहद सकारात्मक रही. उन्होंने कहा कि Pakistan सहित सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने सभ्यतागत संवाद पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें इंद्रप्रस्थ कम्युनिके में शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि India हमेशा अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और एससीओ के विभिन्न मंचों में सभी सदस्य देशों की भागीदारी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है.
संस्कृति को वैश्विक संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि India की सांस्कृतिक विरासत और सॉफ्ट पावर को दुनिया तक पहुंचाने से शांति, सह-अस्तित्व और मानवता का संदेश भी वैश्विक स्तर पर प्रसारित होता है. उन्होंने कहा कि जब दुनिया India की सभ्यता और संस्कृति की सकारात्मक विशेषताओं को जानती है, तो वह उनसे सीखती भी है और India भी अन्य देशों के अनुभवों से सीखता है.
उन्होंने बताया कि फोरम के दौरान पुराना किला में आयोजित प्रदर्शनी और वहां चल रहे पुरातात्विक उत्खनन कार्य को भी विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने काफी सराहा. उनके अनुसार, ऐतिहासिक विरासत से जुड़े वैज्ञानिक शोध और खोजों ने प्रतिनिधियों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा.
विवेक अग्रवाल ने बताया कि पुराना किला में आयोजित एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम बेहद सफल रहा. Prime Minister Narendra Modi ने इसका उद्घाटन किया और सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने उनके द्वारा प्रस्तुत विचारों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह पहल भविष्य में एससीओ देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग और संवाद को नई दिशा दे सकती है.
–
डीबीपी


