अयोध्या में सीएम योगी की मां को दी गई श्रद्धांजलि, साधु-संतों ने आयोजित की शोक सभा

Lucknow, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश के अयोध्या में साधु-संतों ने डॉ. राघवेश दास वेदांती के नेतृत्व में हिंदू धाम में एक शोक सभा आयोजित की, जिसमें Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए 24 घंटे के निर्बाध राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया.
डॉ. राघवेश दास वेदांती ने Sunday को समाचार एजेंसी को बताया कि आज यह श्रद्धांजलि सभा सीएम योगी की मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की गई है. उनका इस पावन परिसर में भी आना-जाना बना रहा है. इस दृष्टि से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
श्रद्धांजलि सभा के रूप में उनकी आत्मा को शांति मिले और वे जहां भी हों, वैकुंठवास करें. इस दृष्टि से इस पावन परिसर में राघवदास वेदांती जी के नेतृत्व में यह श्रद्धांजलि सभा रखी गई है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी Saturday को हरिद्वार के चंडी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं. उनके छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी. मां को अंतिम विदाई देने के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ भावुक हो उठे. उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया, चिता की परिक्रमा की और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.
सावित्री देवी की अंतिम यात्रा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी. Chief Minister योगी भी मां के पार्थिव शरीर के साथ हरिद्वार पहुंचे. अंतिम यात्रा के दौरान उन्होंने घर से अर्थी को कंधा दिया और एंबुलेंस तक पहुंचाया.
हरिद्वार के चंडी घाट पर भी उन्होंने अर्थी को कंधा देकर अपनी मां के प्रति अंतिम कर्तव्य निभाया. इस दौरान वह कई बार रुमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए. मां के निधन के बाद Chief Minister योगी ने उनके अंतिम दर्शन किए और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वह कुछ देर तक मां के पास खड़े रहे और उन्हें एकटक निहारते रहे.
–
डीके/वीसी


