Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

26 साल पहले शुरू हुआ था ‘कहानी घर घर की’, आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत

26 साल पहले शुरू हुआ था ‘कहानी घर घर की’, आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत

Mumbai , 16 अक्टूबर . एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’ ने Friday को अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर मेकर्स ने सीरियल से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया.

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शो से जुड़े सभी कलाकार नजर आ रहे हैं और सीरियल की कहानी की झलक देखने को मिलती है. पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने लिखा, “26 साल बाद भी इसकी विरासत आज भी उतनी ही शानदार है. ‘कहानी घर घर की’ ने फैमिली ड्रामा की परिभाषा ही बदल दी थी और भारतीय टेलीविजन को ऐसे किरदार और पल दिए, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं. उस शो के नाम, जिसने टेलीविजन के इतिहास में अपनी जगह बनाई.”

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ 16 अक्टूबर 2000 को स्टार प्लस पर प्रसारित होना शुरू हुआ और 9 अक्टूबर 2008 तक चला. इस धारावाहिक में साक्षी तंवर, गौतम चौधरी और आनंद काले जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई. साक्षी तंवर ने पार्वती के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.

इस टीवी सीरियल की कहानी मारवाड़ी संयुक्त परिवार (अग्रवाल परिवार) पर केंद्रित थी. शो की कहानी परिवार के भीतर के प्यार, त्याग, साजिशों, गलतफहमियों और बाद में उनके समाधान को बहुत ही भावनात्मक तरीके से पेश किया गया था. इसमें विश्वनाथ अग्रवाल के बेटों और उनके परिवार के आपसी रिश्तों को दिखाया गया था.

साक्षी तंवर ने इस शो में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिन्हें एक आदर्श बहू, पत्नी और परिवार को जोड़े रखने वाली धुरी के रूप में दिखाया गया था, किरण करमरकर ने ओम अग्रवाल की भूमिका निभाई थी. ओम अग्रवाल को एक आदर्श पुत्र के रूप में चित्रित किया गया था.

‘कहानी घर घर की’ भारतीय टीवी के सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक बना. इसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

–

एनएस/एएस

Share