
Mumbai , 13 अक्टूबर . आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर Tuesday को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस मौके पर इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स ने social media के जरिए माता रानी से आशीर्वाद लिया.
Actress दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मां चंद्रघंटा को नमन कर उनके महत्व पर प्रकाश डाला. Actress ने लिखा, “मां चंद्रघंटा, साहस, निडरता और सुरक्षा का प्रतीक हैं. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं और शांति, शक्ति और आंतरिक संतुलन का आशीर्वाद देती हैं.”
Actress आरती सिंह ने भी इंस्टाग्राम के जरिए मां चंद्रघंटा के महत्व के बारे में बताया. वीडियो में माता रानी के अर्ध चंद्र और घंटे की दिव्य ध्वनि के बारे में बताया गया है. साथ ही, माता रानी के दिव्य अस्त्रों के बारे में भी जानकारी दी गई है.
Actress रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए हैं. Actress ने अपने इस पोस्ट के जरिए सभी को नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं दीं. रुपाली गांगुली ने लिखा, “लाल रंग साहस, सुंदरता और भक्ति का प्रतीक है. नवरात्रि के तीसरे दिन, मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद में, जय माता दी.”
Actor वत्सल सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार संग एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वत्सल सेठ, उनकी पत्नी और Actress इशिता दत्ता और दोनों के बच्चे लाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं. जारी किए गए वीडियो में Actor और उनकी पत्नी अपने बेटे से कहते हैं, “वायु, आज नवरात्रि की तीसरा दिन हैं और आज के दिन लाल रंग के कपड़े पहने जाते हैं. बोलो अम्बे मात की जय.” वीडियो पोस्ट कर वत्सल सेठ ने लिखा, “नवरात्रि का तीसरा दिन : लाल दिन.”
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है. मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसीलिए इन्हें ‘चंद्रघंटा’ कहा जाता है. इनका यह रूप शांति, साहस और वीरता का प्रतीक है. इनकी उपासना से भक्तों का मणिपुर चक्र जाग्रत होता है, जिससे मन को शांति, साहस, आत्मविश्वास और अलौकिक बल की प्राप्ति होती है.
–
एनएस/पीएम