‘आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है’: दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला

कोलकाता, 16 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने Friday को कॉकक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने पर दिल्ली Police की आलोचना की है.
ममता बनर्जी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली Police की ये क्या हरकतें हैं? अभिजीत दिपके को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज उठाने के लिए हिरासत में लिया गया है. जरा सोचिए, स्वतंत्र India में हमारे युवाओं को शांतिपूर्ण ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अघोषित आपातकाल ही है. असहमति से डरने वाली Government अब पूरी पीढ़ी को डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश कर रही है. यह एक फासीवादी शासन का आचरण है जो उस आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकता जिस पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है.
ममता बनर्जी ने कहा कि अभिजीत, आशुतोष, और सौरभ—आप India के युवाओं के साहस, अंतरात्मा और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. आप पूरी पीढ़ी की आवाज को दबाकर उन्हें चुप नहीं करा सकते. आपकी दीदी आपके साथ मजबूती से खड़ी है. कोई धमकी, कोई हिरासत, और कोई सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र की भावना को कुचल नहीं सकता. जागो, भारत! लोकतंत्र, स्वतंत्रता और असहमति के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा.
इससे पहले दिल्ली Police ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को Friday को एहतियाती हिरासत में ले लिया. दिपके ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था.
बता दें कि सीजेपी ने Friday को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. इससे पहले दिल्ली Police ने प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिपके को नोटिस जारी किया था. Police ने नोटिस में कहा था कि social media के जरिए शाम पांच बजे कनॉट प्लेस में जुटने की अपील की गई थी, जबकि इसके लिए कानूनी अनुमति नहीं ली गई थी.
दिल्ली Police ने नोटिस में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा था कि कनॉट प्लेस में बिना अनुमति भीड़ जुटने से यातायात, कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं.
Police के मुताबिक, कनॉट प्लेस एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में दुकानें, शोरूम, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक और कार्यालय हैं. यहां प्रदर्शन होने से कारोबार और व्यापारियों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है.
–
एमएस/


