Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र एफडीए का एक्शन- 25 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, 1.73 करोड़ का खाद्य स्टॉक जब्त

महाराष्ट्र एफडीए का एक्शन 25 होटल रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, 1

Maharashtra एफडीए का एक्शन- 25 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, 1.73 करोड़ का खाद्य स्टॉक जब्त

Mumbai , 16 अक्टूबर . Maharashtra के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्यभर में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी समेत 25 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि खाद्य तेल और मसालों की 4 निर्माण इकाइयों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं.

एफडीए की इस कार्रवाई के दौरान Mumbai , कोंकण, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर संभाग में छापेमारी कर कुल 81,330 किलोग्राम संदिग्ध, मिलावटी और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.73 करोड़ रुपए है. जब्त सामग्री में खाद्य तेल, मिर्च और हल्दी पाउडर, सुपारी, सूखे मेवे, साबूदाना, भगरी, राजगिरा, चाय पाउडर और मिठाइयां शामिल हैं.

Mumbai संभाग में 7 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. इनमें Mumbai बाइट्स (गिरगांव), सोफिया कॉलेज कैंटीन, एवेन्यू ई-कॉमर्स लिमिटेड (सायन), जनता बेकरी (जोगेश्वरी), पीएसएन सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, सोडेक्सो इंडिया सर्विसेज (फोर्टिस अस्पताल, मुलुंड) और अरिहंत आहार (घाटकोपर) शामिल हैं.

एफडीए के मुताबिक, फोर्टिस अस्पताल में मरीजों के लिए खाना बनाने वाली सोडेक्सो की रसोई में कॉकरोच, ड्रेनेज में खाद्य कचरा, फफूंद लगे कंटेनर और जंग लगे चाकू पाए गए. वहीं, घाटकोपर स्थित अरिहंत आहार में मिठाइयों में अनधिकृत कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल का मामला सामने आया.

पुणे संभाग में 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. इनमें डोमिनोज पिज्जा के 6 आउटलेट शामिल हैं, जो पुणे और कोल्हापुर में स्थित हैं. इसके अलावा पुणे केजीएम रोड स्थित स्पेशल तुपातील साबूदाणा वडे और वाघोली के यासिन फूड सेंटर पर भी कार्रवाई की गई. निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में जीवित कॉकरोच, शौचालय से दुर्गंध और शाकाहारी तथा मांसाहारी खाद्य सामग्री को एक साथ रखने जैसी अनियमितताएं सामने आईं.

कोंकण संभाग में 2 और छत्रपति संभाजीनगर संभाग में भी 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. इनमें डोमिनोज पिज्जा के जालना और परभणी स्थित आउटलेट तथा द मैपल लॉन एंड रेस्टोरेंट समेत अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं.

एफडीए ने मिलावट और खाद्य गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में भी कार्रवाई की.

छत्रपति संभाजीनगर के लासूर स्टेशन स्थित पोल एग्रो इंडस्ट्रीज से करीब 15.02 लाख रुपए मूल्य का 9,165 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया गया. नांदेड़ के धर्माबाद में तीन इकाइयों से 28.97 लाख रुपए मूल्य का 25,768 किलोग्राम मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और खाद्य नमक बरामद किया गया. नागपुर में एक गोदाम से 23.16 लाख रुपए कीमत की 6,178 किलोग्राम रोस्टेड सुपारी जब्त की गई, जबकि गोंदिया की एक डेयरी से फफूंद लगा कुंदा और रसगुल्ला भी पकड़ा गया.

वहीं, पुणे और पश्चिमी Maharashtra में त्योहारों के मद्देनजर साबूदाना, भगरी, राजगिरा, मूंगफली का तेल और वेफर्स समेत करीब 36.25 लाख रुपए का संदिग्ध खाद्य स्टॉक जब्त किया गया. नासिक और कोंकण क्षेत्र में भी चाय पाउडर, मूंगफली का तेल, स्लाइस केक, जलेबी, सूखे मेवे, खाद्य तेल और फराल सहित लाखों रुपए मूल्य के खाद्य पदार्थों का स्टॉक जब्त किया गया.

एफडीए ने 14 और 15 अक्टूबर को प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री और ढुलाई रोकने के लिए Mumbai , पुणे, कोंकण और नागपुर संभाग में विशेष अभियान चलाया.

इस दौरान 13 प्रतिष्ठानों और वाहनों की जांच की गई. कार्रवाई में 18.83 लाख रुपए का प्रतिबंधित माल और 2 वाहन जब्त किए गए. इसके अलावा 4 प्रतिष्ठानों को सील किया गया और 10 लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई. जब्त माल और वाहनों की कुल कीमत 21.83 लाख रुपए से अधिक बताई गई है.

–

एएसएच/डीकेपी

Share