
हैदराबाद, 12 अक्टूबर . Police ने सिकंदराबाद के बोलारम स्थित एक गेटेड कम्युनिटी में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में एक पूर्व सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है.
मलकाजगिरि Police आयुक्त बी. सुमति ने Monday को बिहार निवासी विक्रम कुमार की गिरफ्तारी की घोषणा की.
ऑरेलिया का शव Sunday को विला ऑर्किड्स गेटेड कम्युनिटी के क्लब हाउस के तहखाने में स्थित पानी की टंकी में मिला था.
Police के अनुसार, विक्रम कुमार ने बच्ची का अपहरण करने और उसके परिवार से फिरौती मांगने के बाद उसकी हत्या करने की बात कबूल की है.
मलकाजगिरि Police आयुक्त सुमति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस समय काफी हंगामा मच गया जब पीड़िता के माता-पिता और विला ऑर्किड्स के अन्य निवासी ऑरेलिया के लिए न्याय की मांग करते हुए तख्तियां लहराते और नारे लगाते हुए आयुक्त कार्यालय पहुंच गए.
उन्होंने Police से आरोपी विक्रम को उनके हवाले करने की मांग की. निवासियों ने कहा कि उन्हें तत्काल न्याय चाहिए.
उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘उसे जीने का हक था’, ‘बच्ची ऑरेलिया के लिए शीघ्र न्याय’ और ‘क्रूरता के लिए कोई दया नहीं’ जैसे नारे लिखे थे.
Police उपायुक्त चौधरी श्रीधर ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा. उन्होंने मामले की त्वरित सुनवाई के लिए त्वरित अदालत का आश्वासन दिया.
जब निवासियों ने मृत्युदंड की मांग की, तो Police उपायुक्त ने कहा कि इस मामले में निश्चित रूप से मृत्युदंड दिया जाएगा.
आयुक्त सुमति ने भी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे दोषियों को अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि हम एक सभ्य समाज में रहते हैं. हम कानून का उचित उपयोग करेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि लड़की को न्याय मिले.
आरोपी 6 अक्टूबर तक उसी गेटेड कम्युनिटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था. आरोपी ने Saturday शाम को लड़की का अपहरण कर लिया.
जब वह शाम 7 बजे तक, जो उसका सामान्य समय था, घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी. उसके पिता मिल्टन फर्नांडीस मोसेस एक निजी फर्म में कृषि वैज्ञानिक हैं. उनको एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उसे छोड़ने के लिए 20 लाख रुपए की मांग की गई. फोन करने वाले ने सिकंदराबाद में होने का दावा किया.
परिवार ने जब उसी नंबर पर दोबारा कॉल करने की कोशिश की तो वह बंद था. इसके बाद उन्होंने Police से संपर्क किया, जिसने संदिग्ध मोबाइल नंबर, कॉल विवरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद विशेष टीमें गठित कर तलाशी अभियान शुरू किया.
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित तलाशी अभियान के दौरान बच्ची का पता न चलने पर Police ने गेटेड कम्युनिटी और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की. बच्ची का शव क्लब हाउस के एक पानी के टैंक में मिला.
–
एमएस/