
New Delhi, 12 अक्टूबर . President द्रौपदी मुर्मु द्वारा छह राज्यों में Governorों की नियुक्ति और फेरबदल किए जाने के बाद कई वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने नवनियुक्त Governorों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Odisha के नए Governor बृज मोहन राम को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके मार्गदर्शन और सहयोग के साथ समृद्ध, समावेशी और विकसित Odisha के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने को उत्सुक हैं. उन्होंने आशा जताई कि उनका कार्यकाल सेवा भावना और जनता की आकांक्षाओं को और मजबूत करेगा.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का Governor नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh Government के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में बिसेन का व्यापक Political अनुभव तथा जनसेवा के प्रति समर्पण उल्लेखनीय रहा है. धामी ने उनके सफल और मंगलमय कार्यकाल की कामना की.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने सभी नवनियुक्त Governorों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा का उनका लंबा अनुभव, संगठनात्मक जीवन में तपस्या, सिद्धांतों के प्रति निष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पण प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संवैधानिक मूल्यों, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी.
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का Governor बनाए जाने पर विशेष बधाई दी. उन्होंने कहा कि डॉ. यादव का व्यापक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन में मार्गदर्शक साबित होगा.
वहीं बिहार के उपChief Minister सम्राट चौधरी ने भी सभी नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि नवनियुक्त Governor अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से संबंधित राज्यों में संवैधानिक मूल्यों और सुशासन को और मजबूत करेंगे.
गौरतलब है कि President द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में Governorों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को मंजूरी दी है. इसके तहत ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को Odisha, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का Governor नियुक्त किया गया है.
–
एएमटी/वीसी