Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, social media पर जाहिर की खुशी

Mumbai , 7 नवंबर . अनुभवी Actress हिमानी शिवपुरी फिल्म उद्योग में अपने योगदान के लिए ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ पाकर बेहद खुश हैं. Friday को देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस’ समारोह के दौरान, उन्हें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के हाथों यह प्रतिष्ठित राज्य सम्मान मिला.

हिमानी शिवपुरी ने अपने social media अकाउंट पर इस समारोह की एक झलक साझा की और इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया.

उन्होंने लिखा, “सुप्रभात! दीपावली के लिए एक शानदार तोहफा मिला! हमारे गृह मंत्री अमित शाह और Chief Minister धामी के हाथों ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ पाकर मैं धन्य हो गई! मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं अपनी मातृभूमि की आभारी हूं! मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और आप सभी का प्यार और दुआएं! गिरदा जी के शब्दों में- उत्तराखंड मेरी मातृभूमि.”

तस्वीर में, हिमानी शिवपुरी मंच पर अमित शाह और पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. उनके हाथों में एक फ्रेम किया हुआ स्मृति-चिह्न और एक चेक है, जबकि वहां मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस सम्मान समारोह के दौरान उनके साथ दिखाई दे रहे हैं.

हिमानी शिवपुरी के करियर की बात करें तो, उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में चार दशकों से अधिक समय तक काम किया है. उत्तराखंड के देहरादून में जन्मीं हिमानी ने 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘अब आएगा मजा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

उनकी सबसे यादगार फिल्मों में ‘हम आपके हैं कौन…!’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘बंधन’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्में शामिल हैं. टेलीविजन पर भी हिमानी शिवपुरी कई लोकप्रिय शो का हिस्सा रही हैं. फिलहाल, उन्हें ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी “कट्टो” अम्मा के किरदार के लिए जाना जाता है.

–

एसडी/

Share