Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,टेलीविजन,मनोरंजन

‘सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था’, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव

‘सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था’, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव

Mumbai , 7 नवंबर . मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. शो के दौरान Actor ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में अपने शुरुआती स्कूल के दिनों को याद किया और स्टेज पर परफॉर्म करने का पहला अनुभव शेयर किया.

शो के स्पेशल एपिसोड में Actor ने बताया कि उनका पहला एडमिशन प्रयागराज के एक कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था, जहां उनका दाखिला किंडरगार्टन में हुआ था. उन्होंने यह भी कहा कि कैसे उन्हें छोटी उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला था. मेगास्टार ने बताया, “सबसे पहले हमारा दाखिला प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक कॉन्वेंट स्कूल किंडरगार्टन में हुआ था. वहां हमें स्टेज पर उतारा जाता था. तब से ही हम खेल रहे हैं.”

अपना पहला स्टेज रोल याद करते हुए दिग्गज एक्टर ने बताया कि उन्हें मुर्गी के बच्चे का रोल मिला था और उन्हें छोटी चिड़िया की तरह हाथ हिलाने को कहा गया था. वहीं, आगे Actor ने बताया कि किंडरगार्टन के बाद उन्होंने बॉयज स्कूल में एडमिशन लिया था, जहां उन्होंने नाटकों में हिस्सा लेना जारी रखा और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया.

उन्होंने कहा, “स्कूल के बाद हम दिल्ली यूनिवर्सिटी आए. आपने देखा कि किरोड़ीमल कॉलेज में फ्रैंक ठाकुर दास जो थे, वो एक तो शिक्षक थे, साथ में वो नाटक वगैरह, ड्रामा सिखाते थे और बहुत अच्छा अनुभव रहा.”

मेगास्टार ने किरोड़ीमल कॉलेज के पूर्व छात्रों की एक हालिया पहल के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, किरोड़ीमल कॉलेज में मेरे साथ पढ़े हम सभी छात्रों ने मिलकर कॉलेज का स्टेज ठीक करवाया है.

शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी मुख्य रूप से दिग्गज Actor अमिताभ बच्चन कर रहे हैं. केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह Actor शाहरुख खान ने मेजबानी की थी. यह ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?’ का आधिकारिक हिंदी संस्करण है.

–

एनएस/पीएम

Share